जल्द भेजें ग्रेडिंग की जानकारी

Published at :09 Mar 2015 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
जल्द भेजें ग्रेडिंग की जानकारी

भागलपुर: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) ने पटना के तमाम स्कूलों से नौवीं और दसवीं के ग्रेडिंग प्रमाणपत्र देने के लिए कहा है. इसके लिए सभी स्कूलों को अपने यहां के नौवीं और दसवीं के ग्रेडिंग की पूरी जानकारी बोर्ड को उपलब्ध करवानी होगी. अब तक यह प्रकिया कुछ ही स्कूलों में लागू थी, […]

विज्ञापन
भागलपुर: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) ने पटना के तमाम स्कूलों से नौवीं और दसवीं के ग्रेडिंग प्रमाणपत्र देने के लिए कहा है. इसके लिए सभी स्कूलों को अपने यहां के नौवीं और दसवीं के ग्रेडिंग की पूरी जानकारी बोर्ड को उपलब्ध करवानी होगी. अब तक यह प्रकिया कुछ ही स्कूलों में लागू थी, लेकिन अब पटना के भी स्कूलों को यह नोटिस बोर्ड ने दिया है.

स्कूलों को अपने स्कूल की वेबसाइट पर भी ग्रेडिंग सिस्टम की जानकारी देनी होगी. इसके लिए बोर्ड ने सभी स्कूलों अपने प्रमाणपत्र ऑनलाइन बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा है. सीबीएसइ की ओर से जारी एक नोटिफिकेशन के अनुसार नौवीं और दसवीं के फार्मेटिव असेसमेंट ( एफए-1 और एफए-2) के सभी प्रमाण स्कूलों को बोर्ड की वेबसाइट पर 15 अक्तूबर तक अलपोड करने होंगे. बोर्ड ने इसके लिए हर शहर में एक को-ऑर्डिनेटर भी बनाया है.

टॉप फाइव स्टूडेंट्स के अंक भेजें बोर्ड के पास
सीबीएसइ के पास सभी स्कूलों को अपने यहां के टॉप फाइव स्टूडेंट्स के अंक को बोर्ड को भेजने होंगे. इसमें नौवीं और दसवीं के अलग-अलग स्टूडेंट्स शामिल होंगे. बोर्ड के अनुसार दोनों ही क्लास के पांच टॉप स्टूडेंट्स में से बीच के स्टूडेंट्स के किसी भी विषय के हिंदी, अंगरेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के अंक हो सकते हैं. बोर्ड की ओर से औचक निरीक्षण किया जायेगा कि स्कूल ने जो कॉपी का मूल्यांकन किया है, वह सही है या नहीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola