कुणाल अग्रवाल बने बर्दवान के नये एसपी

Published at :26 Feb 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
कुणाल अग्रवाल बने बर्दवान के नये एसपी

सैयद मोहम्मद हुसैन मिर्जा का बैरकपुर पुलिस कमीशनरेट में तबादलाकोलकाता. बर्दवान के पुलिस अधीक्षक सैयद मोहम्मद हुसैन मिर्जा का तबादला बैरकपुर पुलिस कमीशनरेट के सीओ (एसएसएफ) विभाग में कर दिया गया है. कुणाल अग्रवाल बर्दवान के नये एसपी होंगे. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. इसके साथ कुछ और […]

विज्ञापन

सैयद मोहम्मद हुसैन मिर्जा का बैरकपुर पुलिस कमीशनरेट में तबादलाकोलकाता. बर्दवान के पुलिस अधीक्षक सैयद मोहम्मद हुसैन मिर्जा का तबादला बैरकपुर पुलिस कमीशनरेट के सीओ (एसएसएफ) विभाग में कर दिया गया है. कुणाल अग्रवाल बर्दवान के नये एसपी होंगे. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. इसके साथ कुछ और आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. बैरकपुर कमीशनरेट के ज्वाइंट सीपी (हेडक्वार्टर) कल्लोल गनाई को मुर्शिदाबाद रेंज का डीआइजी बनाया गया है. बैरकपुर पुलिस कमीशनरेट के सीओ (एसएसएफ) विभाग के डॉ हुमायूं कबीर को बैरकपुर कमीशनरेट के डीसी (हेडक्वार्टर) बनाया गया है. बैरकपुर कमीशनरेट के डीसी ट्राफिक अवरू रवींद्रनाथ को जलपाईगुड़ी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. इसके साथ ही इएफआर सेंकेंड बटालियन के सीइओ राठौर अमित कुमार भारत को बैरकपुर कमीशनरेट का डीसी (ट्राफिक) बनाया गया है. बताया जा रहा है कि निगम चुनाव से पहले और आइएएस व आइपीएस अधिकारियों का तबादला होने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola