झारखंड के सीएम को भेंट किया बोधि पत्ता

फोटो- बोधगया 08- झारखंड के सीएम रघुवर दास को बोधि पत्ता भेंट करतीं बोधगया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह.संवाददाता, बोधगया झारखंड के चतरा जिले के ईटखोरी में गुरुवार से शुरू हुए तीन दिवसीय ईटखोरी महोत्सव के अवसर पर झारखंड के सीएम रघुवर दास को नगर पंचायत की अध्यक्ष प्रीति सिंह ने बोधगया में निर्मित बोधि […]
फोटो- बोधगया 08- झारखंड के सीएम रघुवर दास को बोधि पत्ता भेंट करतीं बोधगया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह.संवाददाता, बोधगया झारखंड के चतरा जिले के ईटखोरी में गुरुवार से शुरू हुए तीन दिवसीय ईटखोरी महोत्सव के अवसर पर झारखंड के सीएम रघुवर दास को नगर पंचायत की अध्यक्ष प्रीति सिंह ने बोधगया में निर्मित बोधि पत्ता भेंट की. नगर पंचायत द्वारा बोधगया की ब्रांडिंग करने के तहत झारखंड के सीएम को बोधि पत्ता भेंट किया गया है. ईटखोरी महोत्सव में नगर पंचायत की अध्यक्ष के अलावा होटल एसोसिएशन बोधगया के रणविजय सिंह, संजय कुमार सिंह, ट्रैवल्स एसोसिएशन के सुरेश सिंह व बोधगया के विभिन्न एसोसिएशन से जुड़े लोग भी ईटखोरी महोत्सव में शामिल हुए. हालांकि, महोत्सव में 17वें ग्यालवा करमापा उज्ञेन त्रिनले दोरजे को भी शामिल होना था, लेकिन आखिरी वक्त में कतिपय करणों से करमापा ईटखोरी नहीं जा सके और उनकी ओर से एक प्रतिनिधि को भेजा गया. नगर पंचायत की अध्यक्ष ने बताया कि झारखंड के सीएम को बोधगया आने का निमंत्रण भी दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




