सेंसेक्स 68 अंक टूटा

Published at :07 Aug 2013 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
सेंसेक्स 68 अंक टूटा

मुंबई : रुपया में गिरावट थामने के लिए रिजर्व बैंक द्वारा और सख्त कदम उठाए जाने की आशंका के बीच निवेशकों की बिकवाली से शेयर बाजार में गिरावट जारी रही और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 68 अंक नीचे बंद हुआ. तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 18,811.46 और 18,551.35 अंकों के दायरे में घूमने के बाद […]

विज्ञापन

मुंबई : रुपया में गिरावट थामने के लिए रिजर्व बैंक द्वारा और सख्त कदम उठाए जाने की आशंका के बीच निवेशकों की बिकवाली से शेयर बाजार में गिरावट जारी रही और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 68 अंक नीचे बंद हुआ. तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 18,811.46 और 18,551.35 अंकों के दायरे में घूमने के बाद 68.16 अंक नीचे 18,664.88 अंक पर बंद हुआ. कल सेंसेक्स 450 अंक का गोता लगाकर बंद हुआ था.

इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 23.15 अंक की गिरावट के साथ 5,519.10 अंक पर आ टिका. कारोबार के दौरान यह 5,500 के स्तर से नीचे आ गया था. एमसीएक्स.एसएक्स का एसएक्स.40 सूचकांक भी 52.62 अंक टूटकर 11,072.76 अंक पर बंद हुआ.ब्रोकरों ने कहा कि रिलायंस इंडस्टरीज के शेयरों में लिवाली ने बाजार को और गिरने से बचा लिया. आरआईएल का शेयर 3.64 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ. उन्होंने कहा कि रुपया में जारी गिरावट पर अंकुश लगाने के लिए रिजर्व बैंक और सख्त उपाय कर सकता है, इस आशंका से निवेशकों ने बिकवाली की. वैश्विक बाजारों में नरमी के रख से भी स्थानीय बाजार की धारणा प्रभावित हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola