एसबीआई पर 5.6 लाख रु जुर्माना

Published at :07 Aug 2013 3:35 PM (IST)
विज्ञापन
एसबीआई पर 5.6 लाख रु जुर्माना

नयी दिल्ली : रिजर्व बैंक ने करेंसी चेस्ट नियमों का उल्लंघन करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) पर करीब 5.6 लाख रुपये जुर्माना लगाया है.केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा, ‘‘ आरबीआई ने करेंसी चेस्ट खोलने व इसके रखरखाव के लिए अपने साथ किए गए समझौते के नियमों का उल्लंघन करने के लिए […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रिजर्व बैंक ने करेंसी चेस्ट नियमों का उल्लंघन करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) पर करीब 5.6 लाख रुपये जुर्माना लगाया है.केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा, ‘‘ आरबीआई ने करेंसी चेस्ट खोलने व इसके रखरखाव के लिए अपने साथ किए गए समझौते के नियमों का उल्लंघन करने के लिए एसबीआई पर 5,62,555 रुपये का जुर्माना लगाया है.’’

आरबीआई ने कहा कि एसबीआई पर यह जुर्माना उसकी सिकंदराबाद शाखा में करेंसी चेस्ट के परिचालन व रखरखाव में खामियों के संबंध में लगाया गया है.पिछले महीने, रिजर्व बैंक ने केवाईसी नियमों का उल्लंघन करने के लिए एसबीआई पर 3 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया था. एक आनलाइन पोर्टल द्वारा कुछ बैंकों व वित्तीय संस्थानों पर केवीईसी नियमों का कथित उल्लंघन करने व मनी लांडरिंग गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप लगाए जाने के बाद आरबीआई ने यह कार्रवाई की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola