हत्या की नीयत से ट्रक चालक का अपहरण, प्राथमिकी

Published at :07 Feb 2015 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
हत्या की नीयत से ट्रक चालक का अपहरण, प्राथमिकी

सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के राजोपट्टी गांव के बैद्यनाथ राय का अपहरण कर लिया गया है. हत्या की नीयत से अपहरण की बात कही जा रही है. बैद्यनाथ राय ट्रक के चालक हैं. श्री राय के दामाद विजय राय ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. विजय ने कहा है कि उसके ससुर बैद्यनाथ राय शहर […]

विज्ञापन
सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के राजोपट्टी गांव के बैद्यनाथ राय का अपहरण कर लिया गया है. हत्या की नीयत से अपहरण की बात कही जा रही है. बैद्यनाथ राय ट्रक के चालक हैं. श्री राय के दामाद विजय राय ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विजय ने कहा है कि उसके ससुर बैद्यनाथ राय शहर के मेला रोड निवासी संजय सिंह के ट्रक नंबर-बीआर06जी/5547 पर चालक का काम करते है. श्री सिंह 30 जनवरी को करीब सात बजे बैद्यनाथ के घर पर पहुंचे और उसे बुला कर ले गये. तीन फरवरी को दो से ढाई के बीच में बैद्यनाथ राय ने मोबाइल नंबर-8002848116 से दामाद विजय राय के मोबाइल नंबर-9931052671 व एक अन्य नंबर पर कॉल किया और बताया कि संजय सिंह उसकी हत्या कराना चाहते हैं. उस दिन बैद्यनाथ राय ने विजय के मोबाइल पर कई बार कॉल कर हत्या कराने की बात कही. चालक श्री राय ने चकमहिला के अपने मित्र चनरदेव पासवान के भी मोबाइल नंबर-9935272071 पर कॉल कर संजय सिंह से अपनी जान पर खतरा बताया.
नहीं मिल रही सही जानकारी
उसके चालक श्री राय का कॉल नहीं आ रहा है. उनका मोबाइल का स्विच ऑफ है. विजय ने संजय सिंह से मोबाइल नंबर-9431293628 पर संपर्क किया तो स्पष्ट जानकारी नहीं दी. विजय की माने तो उसके ससुर का ट्रक मालिक से पैसे को लेकर विवाद था, जिसके चलते दोनों में नोकझोंक हुई थी. पुलिस को उसने बताया है कि हत्या की नीयत से उसके ससुर का अपहरण किया गया है. इसकी जांच अनि राजू मिश्र को सौंपी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola