समाज के विकास में शिक्षक की भूमिका अहम : उधव

Updated:
विज्ञापन
समाज के विकास में शिक्षक की भूमिका अहम : उधव

थावे मिडिल स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित सेवानिवृत्त वरीय शिक्षक को सम्मान के साथ दी गयी विदाई छात्र – छात्राओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लियाफोटो न. 15संवाददाता. थावे समाज को शिक्षित बनाने में शिक्षक की भूमिका अहम है. शिक्षक हमेशा सम्मान के पात्र है. थावे प्रखंड के उत्क्रमित मिडिल स्कूल में शनिवार को आयोजित […]

विज्ञापन

थावे मिडिल स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित सेवानिवृत्त वरीय शिक्षक को सम्मान के साथ दी गयी विदाई छात्र – छात्राओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लियाफोटो न. 15संवाददाता. थावे समाज को शिक्षित बनाने में शिक्षक की भूमिका अहम है. शिक्षक हमेशा सम्मान के पात्र है. थावे प्रखंड के उत्क्रमित मिडिल स्कूल में शनिवार को आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में ब्लॉक प्रमुख उधव यादव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं. उन्होंने विद्यालय के वरीय शिक्षक अशफाक अहमद के शिक्षण कार्य की सराहना की. शिक्षक के सम्मान में विद्यालय में छात्र – छात्राओं के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. छात्रों एवं शिक्षकों ने सेवानिवृत्त शिक्षक अशफाक अहमद को भावभीनी विदाई दी गयी. इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने रिटायर शिक्षक के 14 वर्षों के शैक्षणिक कार्य पर चर्चा करते हुए बेहतर उन्हें शिक्षक बताया. उन्होंने कहा कि श्री अशफाक की कमी हमेशा विद्यालय को रहेगी. इस मौके पर रामचंद्रपुर मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक संजीव शंकर, अशोक सिंह, बीआरपी रवि प्रसाद, धु्रपंेद्र सिंह, मुन्ना लाल, सीआरसीसी अधिकारी समेत काफी संख्या में विद्यालय के छात्र- छात्राएं शामिल रहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola