एलआइसी अभिकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

महाराजगंज. शहर स्थित एलआइसी अभिकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को विश्राम दिवस मनाया व शाखा कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन कर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. अभिकर्ता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि अपनी विभिन्न मांगों लेकर विश्राम दिवस मनाया जा रहा है. इनकी मांगों में सर्विस टैक्स […]
महाराजगंज. शहर स्थित एलआइसी अभिकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को विश्राम दिवस मनाया व शाखा कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन कर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. अभिकर्ता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि अपनी विभिन्न मांगों लेकर विश्राम दिवस मनाया जा रहा है. इनकी मांगों में सर्विस टैक्स की वापसी, बोनस बढ़ाना, अभिकर्ताओं की मैचुरिटी बढ़ाना, सेक्शन 44 लागू न करना आदि शामिल हैं. मौके पर रवि किशोर सिंह, कौशल द्विवेदी, सतीश सिंह, रामा कांत सिंह, नगेंद्र सिंह, सुरेश यादव, अवध किशोर मिश्र, राज नारायण शर्मा, रवींद्र प्रसाद, मदन सिंह, शक्ति कुमार यादव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










