पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी

Published at :31 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी

साहेबपुरकमाल. पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इसके साथ ही पंचायत एवं ग्राम कचहरी के रिक्त पदों पर नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है. बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी आनंद प्रकाश ने निर्वाचन का अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि प्रत्याशी द्वारा नामांकन छह फरवरी तक, नामांकन पत्रों की जांच नौ फरवरी […]

विज्ञापन

साहेबपुरकमाल. पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इसके साथ ही पंचायत एवं ग्राम कचहरी के रिक्त पदों पर नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है. बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी आनंद प्रकाश ने निर्वाचन का अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि प्रत्याशी द्वारा नामांकन छह फरवरी तक, नामांकन पत्रों की जांच नौ फरवरी तक तथा अभ्यर्थी द्वारा नाम वापसी 11 फरवरी तक हो सकेगा.मतदान एक मार्च को और मतगणना दो मार्च को संपन्न होगी. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ग्राम पंचायत के तीन तथा ग्राम कचहरी पंच के दो रिक्त पदों के लिए निर्वाचन होना है, जिसमें सनहा पश्चिम, सब्दलपुर, रघुनाथपुर बरारी एवं संदलपुर ग्राम पंचायत सदस्य का एक-एक पद और विष्णुपुर आहोक, सनहा, उत्तर पंचायत का ग्राम कचहरी पंच का एक-एक पद रिक्त है, जहां उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola