सेना के हवाई हमले में 12 आतंकी मरे

Updated:
विज्ञापन
सेना के हवाई हमले में 12 आतंकी मरे

इसलामाबाद. पाकिस्तानी युद्धक हेलीकॉप्टरांे ने अशांत पश्चिमोत्तर कबायली क्षेत्र में आतंकवादियों को निशाना बना कर हमला किया, जिसमंे कम से कम 12 आतंकी मारे गये. उत्तरी वजीरिस्तान के दत्ता खेल इलाके में किये गये हवाई हमलों मंे आतंकवादियों को निशाना बनाया गया. वहां, सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ एक व्यापक अभियान छेड़ रखा है. सैन्य […]

विज्ञापन

इसलामाबाद. पाकिस्तानी युद्धक हेलीकॉप्टरांे ने अशांत पश्चिमोत्तर कबायली क्षेत्र में आतंकवादियों को निशाना बना कर हमला किया, जिसमंे कम से कम 12 आतंकी मारे गये. उत्तरी वजीरिस्तान के दत्ता खेल इलाके में किये गये हवाई हमलों मंे आतंकवादियों को निशाना बनाया गया. वहां, सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ एक व्यापक अभियान छेड़ रखा है. सैन्य प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि हमले में 12 आतंकी मारे गये, जबकि सात वाहन और चार आतंकी ठिकाने नेस्तनाबूद हो गये. यह इलाका तालिबान के शीर्ष नेता हाफिज गुल बहादुर से जुड़े चरमपंथियों के नियंत्रण में है. ये हमले सेना की ओर से चलाये जा रहे अभियान ‘जर्ब-ए-अज्ब’ के तहत किये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola