सीएम आज अहमदाबाद जायेंगे

दिल्ली भाजपा के चुनावी कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगेरांची. मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरुवार को शाम पांच बजे अहमदाबाद जायेंगे. वह नौ जनवरी को अहमदाबाद में चल रहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इस सम्मेलन में वह झारखंड में निवेश के लिए प्रवासी भारतीयों से बात भी करेंगे. कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी भी उपस्थित […]
दिल्ली भाजपा के चुनावी कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगेरांची. मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरुवार को शाम पांच बजे अहमदाबाद जायेंगे. वह नौ जनवरी को अहमदाबाद में चल रहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इस सम्मेलन में वह झारखंड में निवेश के लिए प्रवासी भारतीयों से बात भी करेंगे. कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री वहीं से दिल्ली चले जायेंगे. दिल्ली के रामलीला मैदान में झारखंड, महाराष्ट्र और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों को भाजपा द्वारा सम्मानित किया जाना है. इस कार्यक्रम में भी पीएम मोदी शामिल होंगे. यहीं से भाजपा द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका जायेगा. सीएम के 10 जनवरी को रांची लौटने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




