हरिनारायण व एनोस के खिलाफ गवाही

संवाददाता,रांची सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश सत्य प्रकाश की अदालत में आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मंत्री हरिनारायण राय व एनोस एक्का के खिलाफ गवाही हुई. हरिनारायण राय के खिलाफ स्वर्ण रेखा प्रोजेक्ट के संयुक्त सचिव जे जी तिर्की ने गवाही दी. जबकि पूर्व मंत्री एनोस एक्का के खिलाफ ऑरियेंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के […]
संवाददाता,रांची सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश सत्य प्रकाश की अदालत में आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मंत्री हरिनारायण राय व एनोस एक्का के खिलाफ गवाही हुई. हरिनारायण राय के खिलाफ स्वर्ण रेखा प्रोजेक्ट के संयुक्त सचिव जे जी तिर्की ने गवाही दी. जबकि पूर्व मंत्री एनोस एक्का के खिलाफ ऑरियेंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के मैनेजर जयंत कुजूर ने गवाही दी. एनोस एक्का के खिलाफ जयंत कुजूर 45वां गवाह थे. आय से अधिक संपत्ति मामले में एनोस एक्का के खिलाफ गवाही पूरी हो गयी. गौरतलब है कि पूर्व मंत्रियों के खिलाफ निगरानी अदालत में आय से अधिक संपत्ति का शिकायत वाद 2009 में दर्ज हुआ था. बाद में मामला सीबीआइ के पास चला गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




