टाल में ड्यूटी के दौरान गार्ड की टांगी से मार कर हत्या

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के पास स्थित लोहा टाल में तैनात बुजुर्ग गार्ड की बुधवार की रात टांगी से हत्या कर दी गयी. टाल में गुरुवार सुबह गार्ड का शव होने की सूचना से हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलने पर टाल के मालिक राजेश कुमार मौके पर पहुंचे. इसके […]
जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के पास स्थित लोहा टाल में तैनात बुजुर्ग गार्ड की बुधवार की रात टांगी से हत्या कर दी गयी. टाल में गुरुवार सुबह गार्ड का शव होने की सूचना से हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलने पर टाल के मालिक राजेश कुमार मौके पर पहुंचे. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी. मृतक की पहचान जुगसलाई पंछी मोहल्ला के जुम्मन अली (62) के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर, सूचना मिलने पर परिजन भी घटना स्थल और थाने पहुंचे. मृतक के बेटे अशगर अली ने बताया कि पिता नाइट गार्ड की ड्यूटी करते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




