छह दुकान जल कर राख

बिशुनपुर(गुमला) : बिशुनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित छह दुकानों में सोमवार रात 11.20 बजे आग लग गयी. इससे सभी दुकानें जल कर राख हो गयी. लोहे का कुछ बहुत सामान व दुकान से बाहर निकाले गये कुछ कपड़े बचे हैं. बाकि सभी सामान स्वाहा हो गया. दुकानों के जलने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. […]
बिशुनपुर(गुमला) : बिशुनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित छह दुकानों में सोमवार रात 11.20 बजे आग लग गयी. इससे सभी दुकानें जल कर राख हो गयी. लोहे का कुछ बहुत सामान व दुकान से बाहर निकाले गये कुछ कपड़े बचे हैं. बाकि सभी सामान स्वाहा हो गया. दुकानों के जलने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. आग लगने के बाद बिशुनपुर में अफरा-तफरी का माहौल था.
रातभर लोग आग बुझाते नजर आये. बिशुनपुर पुलिस भी परेशान रही. सभी ने मिल कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया. परंतु आग की लपटें इतनी तेज थी कि सभी दुकानें स्वाहा हो गयी. सभी दुकानें एक कतार में थी. आग लगने की जानकारी रात को अग्निशमन विभाग को दी गयी थी. अग्निशमन वाहन रात के 1.30 बजे के आसपास बिशुनपुर पहुंची और आग पर काबू पाया. इस घटना में विराज उरांव, महेंद्र उरांव, विजय उरांव, दीपक होटल एवं परमेश्वर भगत का कपड़ा दुकान जल कर राख हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










