क्वार्टर में हुए चोरी की मामले की खुलासे के लिए जीआरपी तांत्रिकों की शरण में

सीवान : करीब एक सप्ताह पूर्व सीवान रेलवे कॉलोनी के रेल कर्मचारी अनिल कुमार श्रीवास्तव के क्वार्टर में हुए चोरी की मामले की खुलासे के लिए जीआरपी तांत्रिकों की शरण में चली गयी है. दो दिनों से जीआरपी के थानाध्यक्ष नंद किशोर सिंह अनिल कुमार श्रीवास्तव के क्वार्टर में तांत्रिक को लेकर जा रहें है […]
सीवान : करीब एक सप्ताह पूर्व सीवान रेलवे कॉलोनी के रेल कर्मचारी अनिल कुमार श्रीवास्तव के क्वार्टर में हुए चोरी की मामले की खुलासे के लिए जीआरपी तांत्रिकों की शरण में चली गयी है. दो दिनों से जीआरपी के थानाध्यक्ष नंद किशोर सिंह अनिल कुमार श्रीवास्तव के क्वार्टर में तांत्रिक को लेकर जा रहें है तथा तांत्रिक द्वारा घर के लोगों से कभी दीपक जलाने तो कभी अक्षत, हल्दी आदि की मांग की जा रही है. मंगलवार को दोपहर में करीब दो बजे थानाध्यक्ष तांत्रिक को लेकर चोरी वाले स्थान पर पहुंचे. तांत्रिक ने कुछ पुजापाठ करने के बाद दीपक जलाया तथा शाम तक मामले का भंडाफोड़ करने का दावा किया गया.
लेकिन ऐसा नहीं हुआ. आज बुधवार को दोपहर बारह बजे फिर तांत्रिक पहुंचा तथा घर के लोगों से कहा कि अक्षत लेकर मेरे गुरु के पास मैरवा चलना होगा. वही चोरों के नाम का खुलासा करेंगे. एक तरफ हम 21वीं सदी की ओर जाने की बात कह रहें है. दूसरी ओर तांत्रिकों में विश्वास कर रहें. दोनों एक साथ संभव नहीं है. माना की तांत्रिक चोरों के नाम व पता का खुलासा कर चोरों को पकड़वाने में मदद कर देगा. उस परिस्थिति में हमारे समाज में पुलिस की भूमिका शून्य हो जाती है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




