ePaper

बाइक की ठोकर से महिला की मौत

Updated at : 10 Mar 2018 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक की ठोकर से महिला की मौत

कल्याणपुर : क्षेत्र के मधेपुरा जनता चौक के पास एक बाइक सवार ने वृद्ध महिला को ठोकर मार दिया. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जब तक इलाज के लिए उसे हॉस्पिटल ले जाते तब तक उसकी मौत हो गयी. मृतका की पहचान यादव कल्याणपुर गांव निवासी राम ललित प्रसाद सिंह की पत्नी […]

विज्ञापन

कल्याणपुर : क्षेत्र के मधेपुरा जनता चौक के पास एक बाइक सवार ने वृद्ध महिला को ठोकर मार दिया. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जब तक इलाज के लिए उसे हॉस्पिटल ले जाते तब तक उसकी मौत हो गयी. मृतका की पहचान यादव कल्याणपुर गांव निवासी राम ललित प्रसाद सिंह की पत्नी राम प्रिया देवी के रूप में हुई है. परिजनों का बताना है कि वह खेत देखने जा रही थी इसी क्रम में कल्याणपुर की ओर से पूसा की ओर जा रही बाइक ने टक्कर मार दिया. इससे उसकी मौत हो गयी.

सरायरंजन. मुसरीघरारी में गुरुवार की देर रात एनएच 28 के समीप गोयनका पेट्रोल पंप के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से उसे इलाज के लिये मुसरीघरारी स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने इलाज के लिये दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया. डीएमसीएच से भी उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर कर दिया गया. पटना ले जाने के क्रम में उसकी मौत रास्ते में ही हो गयी.
मृतक की पहचान मुसरीघरारी थाना के बथुआ बुजुर्ग निवासी रामलखन शर्मा के पुत्र जगदीश शर्मा (40) के रूप में की गयी है. बताते चलें कि उक्त व्यक्ति मुसरीघरारी स्थित एक गैरेज में काम करता था. गुरुवार की देर रात गैरेज से काम कर वापस अपने घर आने के लिए मुसरीघरारी स्थित एनएच 28 पार कर रहा था कि इसी दौरान उक्त स्थल पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola