उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए डीएवी के प्राचार्य

आरा : हमारे समाज के निर्माण में अध्यापक की एक अहम भूमिका होती है, क्योंकि ये समाज उन्हीं बच्चों से बनता है जिनकी प्राथमिक शिक्षा का जिम्मा एक अध्यापक पर होता है. ये अध्यापक ही है जो उसे समाज में एक अच्छा नागरिक बनाने के साथ उसका सर्वोत्तम विकास भी करता है. शिक्षा देने के […]
आरा : हमारे समाज के निर्माण में अध्यापक की एक अहम भूमिका होती है, क्योंकि ये समाज उन्हीं बच्चों से बनता है जिनकी प्राथमिक शिक्षा का जिम्मा एक अध्यापक पर होता है. ये अध्यापक ही है जो उसे समाज में एक अच्छा नागरिक बनाने के साथ उसका सर्वोत्तम विकास भी करता है. शिक्षा देने के साथ ही वह उसे एक पेशेवर व्यक्ति बनने और एक अच्छा नागरिक बननें के लिए प्रेरित करते हैं. उसी शिक्षक को जब कोई अवार्ड या सम्मान मिले तो उनके कार्य करने की क्षमता में कई गुणा इजाफा हो जाता है.
इसके साथ ही और बेहतर करने की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है. शहर के डीएवी धनुपरा के प्राचार्य डॉ संजय सिन्हा को जब नयी दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अवार्ड मिला तो विद्यालय परिवार में खुशी छा गयी. इस अवार्ड से जिले का भी नाम गौरवान्वित हुआ. बता दें कि नयी दिल्ली में सीबीएसई टीचर अवार्ड डीएवी, धनुपरा के प्राचार्य डॉ संजय सिन्हा को केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री द्वारा एक समारोह में दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




