ePaper

अलीगढ़ स्मार्ट सिटी योजना के काम में चल रही लेटलतीफी, DM ने दिया कार्यदायी कंपनी पर जुर्माना लगाने के निर्देश

Updated at : 02 Jun 2023 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
अलीगढ़ स्मार्ट सिटी योजना के काम में चल रही लेटलतीफी, DM ने दिया कार्यदायी कंपनी पर जुर्माना लगाने के निर्देश

अलीगढ़ जिलाधिकारी द्वारा स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं के साथ कार्यों की समीक्षा की गई.

विज्ञापन

अलीगढ़. अलीगढ़ में स्मार्ट सिटी परियोजना के अधर में लटके होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. जवाहर पार्क के सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्यों को लेकर हो रही लेटलतीफी पर फटकार लगाई है. जवाहर पार्क निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने स्वयं निरीक्षण कर जल्द ही इसे पूर्ण करने के निर्देश दिए थे. लेकिन अभी तक जवाहर पार्क का सौंदर्यीकरण कार्य पूरा नहीं हो सका है. स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले निर्माण कार्य 1 से 2 साल तक विलंबित चल रहे है. इसके लिए कार्यदाई संस्थाओं और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए जिलाधिकारी ने जुर्माने की कार्रवाई करना सुनिश्चित किया है.

जीवन की गुणवत्ता में हो सुधार

स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की. उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन देश को विकास की तरफ ले जाता है. यह जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने और आर्थिक विकास को गति प्रदान करने के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित अभियान एवं पहल है. मिशन का उद्देश्य शहरों की बुनियादी सुविधाओं में वृद्धि कर समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण जीवन प्रदान करना है.

कई प्रोजेक्ट की समीक्षा नहीं हो सकी

जिलाधिकारी द्वारा स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं के साथ कार्यों की समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान शवदाहगृह निर्माण, ग्रिट वाश, एलईडी डिस्प्ले, स्पोर्टस कॉम्पलेक्स, रेनवाटर हार्वेस्टिंग एवं इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम कार्यों की समीक्षा इनके प्रतिनिधि व प्रगति रिर्पोट उपलब्ध न होने के कारण नहीं हो सकी. समीक्षा बैठक में उस समय सभी को आश्चर्य हुआ. जब स्मार्ट सिटी परियोजना के नोडल अधिकारी सुरेश चन्द्र ने बताया कि कार्यों की लेट लतीफी पर अर्थदण्ड अधिरोपित किए जाने एवं अन्य कार्रवाईयों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है.

Also Read: अलीगढ़ में जल जीवन मिशन की धीमी कार्य पर जिलाधिकारी नाराज, कंपनी पर दिये अर्थदंड के निर्देश
अधर में लटके पड़े है काम

समीक्षा के दौरान पीडब्लूडी निर्माण खण्ड द्वारा कराए जा रहे क्वार्सी, सारसौल एवं सासनीगेट चौराहा सौन्दर्यीकरण, सी एण्ड डीएस जल निगम द्वारा कराए जा रहे मल्टीलेबिल कार पार्किंग, फसाड इंप्रूवमेट एवं ड्रेनेज, जल निगम द्वारा कराए जा रहे सीवर एवं एसटीपी कार्य, मनीषा प्रोजेक्ट के द्वारा स्मार्ट रोड, 14 जंक्शन इंप्रूवमेंट एवं ड्रेनेज कार्य, पीपीएस बिल्डर्स द्वारा पैकेज-1 के तहत जीटी रोड, दोदपुर एव रसलगंज के चौड़ीकरण, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट व फुटपाथ निर्माण, जय बिल्डर्स द्वारा पैकेज-3 के तहत एसबीआई से सेंटर प्वाइंट तक सड़क विस्तारीकरण व मैरिस रोड पर सीसी निर्माण, नरेन्द्र बिल्डर्स द्वारा शमशाद मार्केट से घण्टाघर एवं शमशाद मार्केट से जिला कारागार व पुलिस लाइन तक सड़क सौन्दर्यीकरण कार्यों की निर्धारित अवधि समाप्त हो जाने के बावजूद भी कार्यों के अधर में लटके होने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई.

कार्यदायी कंपनी पर जुर्माना लगाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने शहरवासियों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जवाहर पार्क सौन्दर्यीकरण एवं निर्माण कार्यों को लेकर कड़ी फटकार लगाई . डीएम ने कहा कि जवाहर पार्क में मुख्य द्वार, बाउण्ड्रीवाल व अधूरे पाथ वे का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण कराना सुनिश्चित करें. जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समीक्षा में पाया कि कराए जा रहे विभिन्न कार्यों की सक्षम अधिकारियों द्वारा सतत मॉनिटरिंग न करने एवं विकास व निर्माण कार्य न कराए जाने की समुचित जानकारी न होने के कारण परियोजनाएं लगभग एक से दो वर्ष तक विलम्बित हैं. उन्होंने नोडल अधिकारी स्मार्ट सिटी को निर्देशित किया कि अनुबन्ध के आधार पर कार्यदायी संस्थाओं एवं अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरूद्ध दण्डरोपण के साथ अन्य कार्रवाई करना सुनिश्चित करें.

रिपोर्टं- आलोक सिंह अलीगढ़

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola