ePaper

Aligarh News: अलीगढ़ से आप-जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी समेत 20 पर्चे रद्द

Updated at : 24 Jan 2022 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
Aligarh News: अलीगढ़ से आप-जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी समेत 20 पर्चे रद्द

अलीगढ़ में आज नामांकन पत्र के दौरान आप और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी को झटका लगा है. इगलास से आप और बरौली विधानसभा से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी का पर्चा रद्द कर दिया गया है.

विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ में नामांकन पत्र की जांच में आम आदमी पार्टी और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी को झटका लगा है. इगलास से आप और बरौली विधानसभा से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी का पर्चा रद्द कर दिया गया है.

नामांकन पत्र जांच में 20 पर्चे रद्द

अलीगढ़ की 7 विधानसभाओं से कुल 81 पर्चे भरे गए थे. नामांकन पत्र की जांच में 20 प्रत्याशियों के पर्चे रद्द कर दिए हैं. इगलास से आप प्रत्याशी हरिओम और बरौली से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक प्रत्याशी हेमवंत सिंह चौहान का पर्चा खारिज कर दिया है.

इनके पर्चे सही पाए गए

अलीगढ़ की 7 विधानसभाओं से 61 प्रत्याशियों के पर्चे सही पाए गए हैं.

  • खैर से अनूप वाल्मीकि भाजपा, चारूकैन बसपा, मोनिका कांग्रेस, मोहनीश प्रताप सिंह आप, भगवती प्रसाद रालोद, जगदीश प्रसाद, मूलचन्द निर्दलीय

  • बरौली से जयवीर सिंह भाजपा, गौरांग देव कांग्रेस, नरेंद्र कुमार शर्मा बसपा, प्रमोद गौड रालोद, शाकिर अली एआईएमआईएम, सुनीता आप, देवेन्द्र कुमार वर्मा निर्दलीय

  • अतरौली से संदीप कुमार सिंह भाजपा, वीरेश यादव सपा, धर्मेन्द्र कुमार कांग्रेस, डॉ ओमवीर सिंह बसपा, कैलाश कुमार बहुजन मुक्ति पार्टी, खेम सिंह आप, ब्रजेश कुमार लोकदल, अखिलेश देवी, अभिषेक यादव, मंजू देवी उर्फ मंजू रानी, राहुल सिंह, सलीम खॉ निर्दलीय

  • छर्रा से अखिलेश कुमार कांग्रेस, तिलकराज बसपा, ठा रवेन्द्रपाल सिंह भाजपा, लक्ष्मी धनगर सपा, यादकरन जन अधिकार पार्टी, राजेश कुमार शर्मा भारतीय सुभाष सेना, सुशील कुमार आप, अक्षय कुमार, जसवीर, सतीश कुमार निर्दलीय

  • कोल से अनिल पाराशर भाजपा, मो बिलाल बसपा, विवेक बंसल कांग्रेस, शाज इसहाक सपा, मनोज शर्मा आप, साहब सिंह भारतीय सुभाष सेना, नईम खान, एम एल पापा, शम्स तबरेज खॉ निर्दलीय

  • शहर से मुक्ता राजा भाजपा, जफर आलम सपा, रजिया खान बसपा, सलमान इम्तियाज कांग्रेस, दिलीप कुमार लोकदल, मोनिका थापर आप, रामगोपाल स्वतंत्र जनता पार्टी, रेहानुददीन मौलिक अधिकार पार्टी, रेणुका शर्मा राष्ट्रीय सवर्ण दल, केशव देव, विनोद कुमार निर्दलीय

  • इगलास से प्रीती कांग्रेस, वीरपाल सिंह रालोद, राजकुमार सहयोगी भारतीय जनता पार्टी, सुशील कुमार बसपा, कुवंर पाल लोकदल

इनके पर्चे हुए रद्द

7 विधानसभाओं से इनके पर्चे रद्द हुए.

  • खैर से राजकुमार मौलिक अधिकार पार्टी, पिंटू कुमार भारतीय महासंघ

  • बरौली से हेमवन्त सिंह जन सत्ता दल लोकतांत्रिक, शशि राजपूत राष्ट्रीय क्रांति पार्टी, पवन शर्मा किसान मजदूर संघर्ष पार्टी, अनार सिंह वर्मा, केशव सिंह, विनीत कुमार निर्दलीय

  • अतरौली से उर्मिला देवी, चंद्नपाल सिंह

  • छर्रा से पूरन सिंह

  • कोल से पूरन सिंह, शिव प्रसाद निर्दलीय

  • शहर से मनोज सक्सैना कांग्रेस, इरफान, विनय वार्ष्णेय निर्दलीय

  • इगलास से मदनकांत, राजवीर सिंह, हरिओम, पुष्पेंद्र

Also Read: UP Chunav 2022: दादरी में जीता और हारा भी गुर्जर, कई दलों ने लगातार हासिल की जीत, इस बार क्या होगा?

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola