ePaper

UP Chunav 2022: दादरी में जीता और हारा भी गुर्जर, कई दलों ने लगातार हासिल की जीत, इस बार क्या होगा?

Updated at : 24 Jan 2022 1:58 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: दादरी में जीता और हारा भी गुर्जर, कई दलों ने लगातार हासिल की जीत, इस बार क्या होगा?

दादरी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी को छोड़ बीजेपी, बसपा, कांग्रेस और जनता दल का दबदबा रहा है. इस समय बीजेपी के तेजपाल नागर दादरी विधानसभा सीट से विधायक हैं.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: देश की राजधानी दिल्ली से सटे जिले गौतमबुद्ध नगर की दादरी सीट का काफी महत्व है. दादरी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी को छोड़ बीजेपी, बसपा, कांग्रेस और जनता दल का दबदबा रहा है. इस समय बीजेपी के तेजपाल नागर दादरी विधानसभा सीट से विधायक हैं. दादरी विधानसभा सीट पर पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान है. वहीं, 10 मार्च को काउंटिंग होगा.

दादरी का सियासी इतिहास

  • कांग्रेस ने दादरी सीट पर 1957, 1962 और 1967 में जीत की हैट्रिक लगाई थी.

  • 1972 और 1980 में भी कांग्रेस पार्टी को जीत हासिल हुई थी.

  • 1991 में दादरी सीट से जनता दल को जीत मिली थी.

  • दादरी में बीजेपी की जीत की शुरुआत 1996 से हुई.

  • 2002 के चुनाव में भी दादरी से बीजेपी को जीत मिली थी.

  • 2007 और 2012 में बसपा ने दादरी सीट पर कब्जा जमाया था.

  • 2017 में बीजेपी के तेजपाल नागर ने बड़ी जीत हासिल की थी.

दादरी सीट से मौजूदा विधायक

  • 2017 के विधानसभा चुनाव में दादरी सीट पर बीजेपी के तेजपाल नागर ने बड़ी जीत हासिल की थी.

Also Read: UP Chunav 2022: नोएडा में BJP का हमेशा रहा दबदबा, इस बार विधानसभा चुनाव में कितने बदलेंगे नतीजे?
दादरी के जातिगत समीकरण

यहां पर करीब दो लाख गुर्जर समाज के मतदाता हैं.

गुर्जर-ब्राह्मण समाज का वोट निर्णायक साबित होता है.

दादरी सीट पर मतदाता

  • कुल मतदाता- 5,86,889

जातिगत वोटर्स (अनुमानित)

  • गुर्जर- 2 लाख

  • ब्राह्मण- 70 हजार

  • ठाकुर- 35 हजार

  • एससी- 65 हजार

  • मुस्लिम- 65 हजार

  • जाट- 10 हजार

  • वैश्य- 40 हजार

  • यादव- 15 हजार

  • अन्य पिछड़ा वर्ग- 60 हजार

दादरी सीट की जनता के मुद्दे

  • मिहिरभोज प्रकरण को लेकर गुर्जर समाज में असंतोष है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola