ePaper

Agra: मदरसे में मौलाना छात्राओं के साथ करता है गंदी हरकत, दुष्कर्म का भी आरोप, पीड़िता की शिकायत पर FIR

Updated at : 01 Jun 2022 2:25 PM (IST)
विज्ञापन
Agra: मदरसे में मौलाना छात्राओं के साथ करता है गंदी हरकत, दुष्कर्म का भी आरोप, पीड़िता की शिकायत पर FIR

Agra News: आगरा में एक मदरसे के मौलाना पर छात्राओं से गंदी बात और दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पीड़ित छात्रा ने परिजनों के साथ SSP से मामले की शिकायत की है. फिलहाल, SSP के आदेश पर मौलवी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है.

विज्ञापन

Agra News: आगरा के एक मदरसे में कुकर्मी मौलाना ने नाबालिग छात्राओं से गंदी हरकत कर डाली. इसके बाद नाबालिक के परिजनों ने मंगलवार को एसएसपी सुधीर कुमार से कुकर्मी मौलाना की शिकायत की. थाना मलपुरा क्षेत्र में स्थित मदरसे में मौलाना रात को नाबालिग छात्राओं के साथ रेप की कोशिश करता है, और अब तक वह 3 छात्राओं के साथ गंदी हरकत कर चुका है. परिजनों के साथ सएसएसपी को 12 वर्षीय छात्रा ने सारी आप-बीती सुनाई.

‘मौलाना छात्राओं के साथ करता है गंदी हरकत’

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना मलपुरा क्षेत्र में स्थित मदरसे में करीब 30 नाबालिग छात्रा पड़ती हैं. पीड़ित छात्रा ने बताया कि मदरसे का मौलाना छात्राओं के साथ गंदी हरकत करता है. रात को उन्हें निर्वस्त्र कर उनके साथ रेप की कोशिश करता है. शर्म की वजह से वह यह बात अपने परिवार को नहीं बता पाई थीं.

12 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश

पीड़ित 12 वर्षीय छात्रा ने एसएसपी को बताया कि रात को सोते समय मौलाना ने उसके कपड़े जबरन उतार दिए. लड़की ने मौलाना से बचने की कोशिश की और मौलाना को नोच खाया. उसने बताया कि वह उसके साथ तीन बार ऐसी हरकत कर चुका है. साथ ही मदरसे में पड़ रही दो अन्य नाबालिग लड़कियों के साथ भी मौलाना ने ऐसी ही हरकत की.

मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़ित बालिका ने सारा मामला मौलाना के परिजनों को बताया तो परिजनों ने उल्टे ही छात्रा को जान से मारने की धमकी देने लगे. इसके बाद लड़की ने अपने पिता से पूरी बात कही. जब पिता मदरसा पहुंचा तो मौलाना उसे गायब मिला. बाद में वह अपनी बेटी को लेकर एसएसपी के पास पहुंचे, जहां पर एसएसपी ने छात्रा का मेडिकल कराकर मौलाना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

रिपोर्ट- राघवेंद्र गहलोत

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola