Stock Market: घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी

Edited by Agency
Updated:
विज्ञापन

Stock Market/File Photo

Stock Market: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 411.15 अंक उछलकर 74,141.31 अंक पर आज पहुंच गया.

विज्ञापन

Stock Market: घरेलू सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई. बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 411.15 अंक उछलकर 74,141.31 अंक पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी 94.2 अंक चढ़कर 22,514.15 अंक पर रहा. सेंसेक्स में सूचीबद्ध आईसीआईसीआई बैंक में शेयर में करीब दो प्रतिशत की तेजी आई. इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, मारुति, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा स्टील के शेयरों को भी फायदा हुआ. एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी और पावर ग्रिड के शेयर नुकसान में रहे.

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.70 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 3,408.88 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे.

रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की गिरावट के साथ 83.43 प्रति डॉलर पर

इधर, रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.43 पर पहुंच गया. विदेशों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली से स्थानीय मुद्रा प्रभावित हुई. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि, घरेलू बाजारों के सकारात्मक रुख और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भारतीय मुद्रा की गिरावट सीमित रही. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.39 प्रति डॉलर पर खुला. शुरुआती सौदों के बाद 83.43 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है. रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.38 पर बंद हुआ था. इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.86 पर रहा.


Read Also : Multibagger Stocks: ₹15 वाला स्टॉक दस साल में पहुंच गया ₹3900 के पार, जानें तुफानी तेजी पर एक्सपर्ट की राय

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.68 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 3,408.88 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola