'मैं निराश हूं', जानें जी-20 शिखर सम्मेलन में भारत आने से पहले ऐसा क्यों बोले जो बाइडेन

Published by :Agency
Published at :04 Sep 2023 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
'मैं निराश हूं', जानें जी-20 शिखर सम्मेलन में भारत आने से पहले ऐसा क्यों बोले जो बाइडेन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग के जकार्ता में पूर्वी एशिया सम्मेलन में शामिल होने के बाद भारत की यात्रा करने की संभावना है. इससे पहले, 2021 में कोविड-19 की रोकथाम के लिए चीन द्वारा लागू प्रतिबंधों के कारण जिनफिंग ने इटली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लिया था.

विज्ञापन

जी20 शिखर सम्मेलन की तैयारी दिल्ली में जोरों पर चल रही है. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वह इस सप्ताह भारत की यात्रा करने को लेकर उत्सुक हैं, लेकिन उन्हें निराशा है कि उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग नयी दिल्ली में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे. व्हाइट हाउस ने बीते शुक्रवार को घोषणा की थी कि बाइडेन जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए सात सितंबर को भारत जाएंगे और आठ सितंबर को वह इस ऐतिहासिक कार्यक्रम से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे.

भारत जी-20 के अध्यक्ष के रूप में 9-10 सितंबर को इस प्रभावशाली समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. इसमें बाइडेन सहित दो दर्जन से अधिक विश्व नेता हिस्सा लेने वाले हैं. यात्रा से पहले पत्रकारों ने रविवार को बाइडन से पूछा कि क्या वह भारत और वियतनाम की अपनी यात्रा को लेकर उत्सुक हैं? जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “हां, मैं हूं…’’ उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सम्मेलन में शामिल न होने पर निराशा जताई और इस बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में बाइडन ने कहा कि मैं निराश हूं, लेकिन मैं उनसे मिलूंगा…

शी जिनपिंग के अलावा पुतिन भी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे

मीडिया में हाल में प्रकाशित खबरों के मुताबिक, शी जिनपिंग के अलावा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे. जी-20 इंडिया के विशेष सचिव मुक्तेश परदेशी ने शुक्रवार को कहा था कि भारत जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भागीदारी पर चीन की लिखित पुष्टि का इंतजार कर रहा है. परदेशी ने शी जिनपिंग के सम्मेलन में शामिल न होने और अपने स्थान पर प्रधानमंत्री ली कियांग को भेजने के ‘पीटीआई-भाषा’ के सवाल के जवाब में कहा था, हमने अखबारों में प्रकाशित कुछ खबरें देखी हैं. लेकिन, हम लिखित पुष्टि पर विश्वास करते हैं और हमें अभी कोई लिखित पुष्टि नहीं मिली है. हमें यह जब तक नहीं मिल जाती, मैं किसी भी तरह की टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हूं.’’

Also Read: जी20 शिखर सम्मेलन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सात सितंबर को भारत जाएंगे, इस दिन होगी पीएम मोदी के साथ बैठक

चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग के जकार्ता में पूर्वी एशिया सम्मेलन में शामिल होने के बाद भारत की यात्रा करने की संभावना है. इससे पहले, 2021 में कोविड-19 की रोकथाम के लिए चीन द्वारा लागू प्रतिबंधों के कारण जिनफिंग ने इटली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लिया था. परदेशी ने कहा था कि जी-20 जैसे शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं की भागीदारी के बारे में आमतौर पर एक राजनयिक नोट के माध्यम से सूचित किया जाता है. उन्होंने शी की भागीदारी पर कहा था, मुझे लगता है कि इस संबंधी में पुष्टि का इंतजार है… हमें अधिकांश देशों से पुष्टियां मिल गई हैं…

कौन-कौन नेता पहुंचेंगे जी20 में

बाइडेन के अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज, जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा उन जी-20 नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने पहले ही शिखर सम्मेलन में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है. सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 10 सितंबर को ब्राजील के राष्ट्रपति लूला को जी-20 अध्यक्ष पद की कमान सौंपेंगे. ब्राजील एक दिसंबर को औपचारिक रूप से जी-20 की अध्यक्षता संभालेगा. जी20 समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola