बंगाल के दुर्गापुर में रथ यात्रा के दौरान हादसा, बिजली का पोल गिरने से महिला की मौत

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
रथ यात्रा

रथ यात्रा

दुर्गापुर में इस्कॉन की रथ यात्रा एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में बदल गई जब एक बिजली का पोल गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला आलोकलता पाल की मौत हो गई. यह घटना स्टील टाउनशिप के पास हुई, जिससे पूरे इलाके में शोक छा गया है.

विज्ञापन

दुर्गापुर से अविनाश यादव की रिपोर्ट

दुर्गापुर इस्पात नगरी में इस्कॉन की ओर से निकाली गयी रथ यात्रा के दौरान बिजली का पोल सिर पर गिरने से जख्मी बुजुर्ग महिला आलोकलता पाल (65) की इलाज के दौरान मौत हो गई. यह हादसा गुरुवार ए-ज़ोन स्टील टाउनशिप स्थित आशीष मार्केट के पास हुई थी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

पोल गिरने से हुई थी घायल

स्थानीय लोगों के मुताबिक गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे आलोकलता चौधरी रथ यात्रा देखने के लिए अपने घर से निकली थीं. वहां से इस्कॉन की रथयात्रा गुजर रही थी. उसी समय रथ का ऊंचा ध्वज दुर्गापुर इस्पात संयंत्र (डीएसपी) के एक बिजली के पोल से टकरा गया, जिससे पोल उखड़कर सीधे आलोकलता चौधरी के सिर पर गिर पड़ा.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सेवानिवृत्त शिक्षिका की इलाज के दौरान मौत

गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें राजबांध के निजी अस्पताल रेफर किया. जहां बीते रात इलाज के दौरान उनकी मृत हो गई. आलोकलता पाल 15/11 राणाप्रताप रोड की निवासी थीं. वह एक सरकारी विद्यालय की सेवानिवृत्त शिक्षिका थीं. इसके अलावा वह सारा भारत गणतांत्रिक महिला समिति की सक्रिय कार्यकर्ता भी थीं.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र


विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola