ePaper

पंचांग 5 फरवरी 2026: आज है संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पारण टाइम, राहुकाल और चंद्रोदय समय

Updated at : 05 Feb 2026 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Panchang 5 Fabuary 2026

आज का पंचांग 5 फरवरी 2026

Aaj Ka Panchang 05 February 2026: आज का पंचांग शुभ-अशुभ मुहूर्त, दिनभर के महत्वपूर्ण समय और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति की जानकारी देता है. ज संकष्टी चतुर्थी है. आज का दिन भगवान गणेश की आराधना के लिए श्रेष्ठ है. सुख समृद्धि के लिए भगवान गणेश को दूर्वा (घास) , अक्षत और फुल अर्पित करें और लड्डू का भोग लगाएं. जीवन से संकट दूर करने के लिए "ॐ गं गणपतये नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 05 February 2026: आज 05 फरवरी 2026 दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रात 01 बजकर 40 मिनट तक रहेगी. इसके बाद पंचमी तिथि हो जाएगी. सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य मकर राशि में है. चंद्रमा कन्या राशि में है. मंगल मकर राशि में हैं. बुध कुंभ राशि में हैं. शुक्र मकर राशि में हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में हैं, शनि मीन में हैं. राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग 5 फरवरी 2026

तिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रात 01 बजकर 40 मिनट तक
विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
सूर्योदय: 06:33 AM
सूर्यास्त: 05:35 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: शिशिर

नक्षत्र- योग व करण

नक्षत्र: फाल्गुनी नक्षत्र रात 12:20 बजे तक, उसके बाद हस्त
योग: सुकर्मा योग रात 1:41 बजे तक उपरांत धृति
करण: बव शाम 5:36 बजे तक , उसके बाद वालव

ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

सूर्य- मकर राशि
चंद्रमा- कन्या राशि
मंगल- मकर राशि
शुक्र- मकर राशि
बुध- कुंभ राशि
देव गुरु बृहस्पति- मिथुन राशि
शनि- मीन राशि
राहु- कुंभ राशि
केतु- सिंह राशि

द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी शुभ मुर्हूत

द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी 5 फरवरी 2026 दिन गुरुवार को है.
फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि प्रारम्भ – 04 फरवरी 2026 की रात 01 बजकर 28 मिनट पर
फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि समाप्त – 05 फरवरी 2026 की रात 01 बजकर 40 मिनट पर
द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी पर चन्द्रोदय का समय- रात 09 बजकर 10 मिनट पर
द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी शुभ उत्तम मुहर्त : सुबह 6 बजकर 31 मिनट से सुबह 7 बजकर 54 मिनट तक
अभिजीत मुहर्त : दोपहर 11 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक
द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी व्रत पारण का शुभ समय : चन्द्रोदय के समय रात 09 बजकर 10 मिनट से रात 11.00 बजे तक

दिन का चौघड़िया (पटना)

शुभ (उत्तम): 06:33 AM से 07:56 AM
रोग (अशुभ): 07:56 AM से 09:19 AM
उद्वेग (अशुभ): 09:19 AM से 10:41 AM
चर (सामान्य): 10:41 AM से 12:04 PM
लाभ (उन्नति): 12:04 PM से 01:27 PM
अमृत (सर्वोत्तम): 01:27 PM से 02:49 PM
काल (हानि): 02:49 PM से 04:12 PM
शुभ (उत्तम): 04:12 PM से 05:35 PM

शुभ समय (मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:43 AM से 12:25 PM
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:08 PM से 02:51 PM
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:59 AM से 05:46 AM

अशुभ समय

राहुकाल: दोपहर 01:27 PM से 02:49 PM
यमगण्ड: सुबह 06:33 AM से 07:56 AM
गुलिक काल: सुबह 09:19 AM से 10:41 AM
दिशाशूल: दक्षिण दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो दही या जीरा खाकर निकलें)

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: आज संकष्टी चतुर्थी है. भगवान गणेश की आराधना के लिए यह दिन अत्यंत शुभ है.
सरल उपाय: गुरुवार का दिन और संकष्टी चतुर्थी होने के कारण भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. पीले रंग के वस्त्र धारण करना और चने की दाल का दान करना सौभाग्य में वृद्धि करेगा.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- क्या रोज-डे पर आपकी लव लाइफ में घुलेगी मिठास या फोन पर होगी अनबन? पढ़ें मेष से मीन राशि का पूरा हाल

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola