करोड़ों कमाने के बाद भी हिंदी बेल्ट में क्यों पिटी राम चरण की 'Peddi'? प्रोड्यूसर ने बताई असली वजह
पेड्डी फिल्म में राम चरण, फोटो- इंस्टाग्राम
Peddi की बंपर कमाई के बीच प्रोड्यूसर वेंकट सतीश ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के खराब प्रदर्शन पर खुलकर बात की है.
Peddi: सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दि’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है. फिल्म ने सिर्फ 4 दिनों में दुनिया भर में 233 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. इस शानदार कामयाबी के बाद हैदराबाद में एक ‘थैंक यू मीट’ पार्टी रखी गई थी. इस पार्टी में फिल्म के प्रोड्यूसर वेंकट सतीश ने तेलुगु दर्शकों का शुक्रिया अदा किया, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि उत्तर भारत में बहुत ज्यादा प्रमोशन करने के बाद भी फिल्म को हिंदी में वैसी कामयाबी नहीं मिली जैसी उन्हें उम्मीद थी.
हिंदी बॉक्स ऑफिस पर क्यों कमजोर रही फिल्म?
प्रोड्यूसर वेंकट सतीश ने खुलकर बात करते हुए कहा कि वे फिल्म के हिंदी कलेक्शन से थोड़े निराश हैं. फिल्म की टीम ने भोपाल और मुंबई जैसी जगहों पर बड़े इवेंट्स किए थे और उन्हें उम्मीद थी कि यह फिल्म भी ‘पुष्पा 2’ की तरह हिंदी में छप्परफाड़ कमाई करेगी. लेकिन हिंदी में इसकी शुरुआत बहुत ही धीमी रही. फिल्म ने पहले दिन केवल 3 करोड़, दूसरे दिन 2.25 करोड़ और तीसरे दिन 2.80 करोड़ रुपये कमाए.
हालांकि, रविवार को कलेक्शन थोड़ा बढ़ा और फिल्म ने 3.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. प्रोड्यूसर को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हिंदी के दर्शक इस फिल्म को देखने थिएटर्स जरूर जाएंगे.
जाह्नवी कपूर के सीन पर मचे बवाल का भी दिखा असर
फिल्म ‘पेद्दि’ की कमाई तो अच्छी हो रही है, लेकिन इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा विवाद भी चल रहा है. फिल्म में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के एक सीन को जिस तरह से फिल्माया गया है, लोग उससे काफी नाराज हैं. दर्शकों का कहना है कि फिल्म में जाह्नवी के किरदार को बहुत गलत और अंग-प्रदर्शन (Objectification) के साथ दिखाया गया है.
इस भारी विरोध और विवाद के बाद फिल्म के डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने जनता से माफी मांगी है और साफ किया है कि फिल्म से उन सभी आपत्तिजनक सीन्स को काटा जा रहा है. माना जा रहा है कि इस विवाद की वजह से भी लोग फिल्म देखने से कतरा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: South Theater Releases This Week: 8 से 14 जून तक बड़े पर्दे पर छाएगा साउथ सिनेमा, रिलीज होंगी ये 7 नई फिल्में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










