Lockdown : लॉकडाउन के दौरान हुआ जुड़वां बच्चे का जन्म, नाम रखा गया कोविड और कोरोना
coronavirus in raipur : लॉकडाउन के बीच एक ऐसी खबर आयी है जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक महिला ने जुड़वां बच्चे को जन्म दिया जिसका नाम कोरोना और कोविड रखा गया है.
coronavirus in raipur : कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की गयी है जो 14 अप्रैल तक जारी रहेगा. लॉकडाउन के बीच एक ऐसी खबर आयी है जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक महिला ने जुड़वां बच्चे को जन्म दिया जिसका नाम कोरोना और कोविड रखा गया है. खबरों की मानें तो 27 मार्च को शहर के आंबेडकर अस्पताल में एक महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. लोगों के मन से महामारी के भय को दूर करने के लिए महिला और उसके परिवार ने जुड़वा बच्चों का नाम ऐसा रखा जो पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया. हालांकि इसके बाद परिवार ने कहा कि वे बाद में बच्चों के नाम पर विचार करेंगे.
बच्चों की मां प्रीति वर्मा ने कहा कि मैंने 27 मार्च को जुड़वा बच्चे को जन्म दिया. एक लड़का जबकि दूसरी लड़की. फिलहाल हमने इनका नाम कोरोना और कोविड रखा है. आगे उसने कहा कि बच्चों को जन्म देने के दौरान मुझे बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. यही वजह है कि मैंने और मेरे पति ने इस कठिनाई भरे वक्त में कुछ नया करने का सोचा और इस पल को यादगार बनाया.
Also Read: Weather Forecast Live Update: तेज धूप के कारण बढ़ा तापमान, यहां 40 डिग्री तक जा सकता है पारामहिला ने कहा कि अस्पताल के लोगों ने भी बच्चों का नाम कोविड और कोरोना पुकारना शुरू कर दिया है. हम इस महामारी के खत्म हो जाने के बाद बच्चों का नाम बदल देंगे. आगे उन्होंने बताया कि 26 की रात को मुझे लेबर पेन हुआ जिसके बाद हमने 102 में कॉल करके महतारी एक्सप्रेस को बुलाया. अस्पताल जाने के क्रम में हमें पुलिस ने जगह-जगह रोका हालांकि उन्होंने हमें तंग नहीं किया और अस्पताल जाने दिया. अस्पताल के कर्मचारियों ने भी हमारा पूरा सहयोग किया.
बताया जा रहा है कि यह दंपत्ति मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. आगे महिला ने बताया कि हमारे परिवार के लोग बच्चों को देखने अस्पताल आना चाहते हैं लेकिन लॉकडाउन के कारण वे यहां नहीं पा रहे हैं. अस्पताल के पीआरओ ने बताया कि मां और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं. दंपत्ति के अस्पताल पहुंचने के 45 मिनट बाद बच्चों का जन्म हुआ. बच्चों के कोविड और कोरोना नाम के कारण पूरे अस्पताल में इसकी चर्चा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










