ePaper

विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राहुल गांधी का बड़ा ऐलान : छत्तीसगढ़ में जातीय जनगणना कराएगी कांग्रेस

Updated at : 09 Oct 2023 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राहुल गांधी का बड़ा ऐलान : छत्तीसगढ़ में जातीय जनगणना कराएगी कांग्रेस

दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ-साथ कांग्रेस शासित सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्री और कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए.

विज्ञापन

Chhattisgarh Caste Census|छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों के ऐलान के कुछ ही देर बाद कांग्रेस पार्टी के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी ने सूबे में जातीय जनगणना कराने का ऐलान किया. नई दिल्ली में सोमवार (9 अक्टूबर) को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से जातीय जनगणना कराने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी उनकी पार्टी जातीय जनगणना कराएगी. राहुल गांधी से पहले पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पिछले दिनों छत्तीसगढ़ में घोषणा की थी कि अगर उनकी पार्टी की फिर से सूबे में सरकार बनी, तो यहां बिहार की तर्ज पर जातीय जनगणना कराई जाएगी. बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए. दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ-साथ कांग्रेस शासित सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्री और कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए.

आज बन रहे हैं दो हिंदुस्तान

राहुल गांधी ने कहा कि आज दो हिंदुस्तान बन रहे हैं. एक अदाणी वाला और दूसरा सबका. इसलिए हम जाति आधारित गणना के बाद ‘आर्थिक सर्वे’ भी कराएंगे. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के भविष्य के लिए जातिगत जनगणना जरूरी है. जातिगत जनगणना के बाद विकास का एक नया रास्ता खुलेगा. कांग्रेस पार्टी इस काम को पूरा करके ही छोड़ेगी. कांग्रेस नेता ने कहा कि याद रखिए. जब हम वादा करते हैं, तो उसे तोड़ते नहीं हैं.

Also Read: छत्तीसगढ़ में लागू हुई आचार संहिता, 7 और 17 नवंबर को मतदान, 3 दिसंबर को होगी काउंटिंग

I.N.D.I.A. के अधिकतर दल करेंगे जातीय जनगणना का समर्थन : राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने यह निर्णय लिया है कि हम जाति आधारित गणना को लागू करेंगे. हम बीजेपी पर दबाव बनाकर, उनसे ये काम कराएंगे. अगर ये काम बीजेपी नहीं करती है, तो वे रास्ता छोड़ दें. हम खुद यह काम भी कर लेंगे. राहुल गांधी ने कहा कि इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लुसिव अलायंस (आईएनडीआईए) की बहुत सी पार्टियां जाति आधारित जनगणना का समर्थन करेंगी. उन्होंने कहा कि एक-दो पार्टी की राय अलग हो सकती है, लेकिन अधिकतर पार्टियां इसके समर्थन में होंगी.

Also Read: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : कांग्रेस उम्मीदवारों की ‘पहली लिस्ट’ पर सुशील आनंद शुक्ला ने क्या कहा?

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव, 3 दिसंबर को मतगणना

छत्तीसगढ़ में इस साल भी दो चरणों में विधानसभा के चुनाव कराए जा रहे हैं. पहले चरण में 7 नवंबर को बस्तर और दुर्ग संभाग की 20 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. दूसरे चरण में प्रदेश की शेष 70 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को मतदान कराए जाएंगे. सभी सीटों पर मतगणना 3 दिसंबर को कराई जाएगी. छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटें हैं. इनमें से 71 पर इस वक्त कांग्रेस पार्टी का कब्जा है. बीजेपी के खाते में 13 सीटें हैं और अन्य के पास छह सीटें हैं. कांग्रेस का दावा है कि इस बार वह 75 सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएगी, जबकि बीजेपी का दावा है कि इस बार जनता का आशीर्वाद उसे मिलेगा और एक बार फिर सूबे में उसकी सरकार बनेगी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola