ePaper

छत्तीसगढ़ में लागू हुई आचार संहिता, 7 और 17 नवंबर को मतदान, 3 दिसंबर को होगी काउंटिंग

Updated at : 09 Oct 2023 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में लागू हुई आचार संहिता, 7 और 17 नवंबर को मतदान, 3 दिसंबर को होगी काउंटिंग

चुनाव की घोषणा के साथ ही छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लागू हो गई है. अब सरकार कोई लोकलुभावन फैसला नहीं ले पाएगी. छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में भी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है.

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. नक्सल प्रभावित इस राज्य में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग कराई जाएगी. 3 दिसंबर को मतगणना होगी. 5 दिसंबर को चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी. चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार (9 अक्टूबर) को नई दिल्ली में आकाशवाणी के रंग भवन ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की. चुनाव की घोषणा के साथ ही छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लागू हो गई है. अब सरकार कोई लोकलुभावन फैसला नहीं ले पाएगी. छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में भी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ में वर्ष 2018 में हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 68 सीटें जीतीं थीं, जबकि बीजेपी ने 15 और अन्य ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की थी. आदिवासी बहुल इलाकों में कांग्रेस ने 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सिर्फ तीन सीटों पर जीत मिल पाई थी. अन्य दलों ने दो सीट पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर बढ़त बनाई थी. चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मध्यप्रदेश से सटी विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में वोटिंग कराई जाएगी.

पहले चरण में 20 सीटों पर होगी वोटिंग

छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी. पहले चरण की वोटिंग के लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी की जाएगी. 20 अक्टूबर तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे. 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. 23 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे. मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों के साथ छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर 7 नवंबर को वोटिंग कराई जाएगी.

Also Read: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : कांग्रेस उम्मीदवारों की ‘पहली लिस्ट’ पर सुशील आनंद शुक्ला ने क्या कहा?

दूसरे चरण में 17 नवंबर को 70 विधानसभा सीट पर वोट

दूसरे चरण में 17 नवंबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा की 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी. इसके लिए 21 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी. 30 अक्टूबर तक राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर पाएंगे. 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 2 नंबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले पाएंगे. 17 नवंबर को मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के साथ यहां वोटिंग होगी. तीन दिसंबर को सभी 90 विधानसभा सीटों की मतगणना होगी. उसी दिन सभी 90 सीटों के परिणाम आ जाने की उम्मीद है.

Also Read: Chhattisgarh Election 2023 Date LIVE: छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में वोट, काउंटिंग 3 दिसंबर को

40 दिन में चुनाव आयोग की टीम ने 5 राज्यों का किया दौरा

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 40 दिनों में ईसीआई की टीम ने सभी 5 राज्यों का दौरा किया और राजनीतिक दलों, केंद्र और राज्य की एजेंसियों के साथ चुनावों पर चर्चा की. छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर पाएंगे. चुनाव आयुक्त ने कहा कि युवा मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए सभी पांच राज्यों में 2,900 से अधिक मतदान केंद्रों का प्रबंधन युवा ही करेंगे. इन राज्यों में 17,734 मॉडल मतदान केंद्र होंगे. 621 मतदान केंद्रों का प्रबंधन पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा. 8,192 पोलिंग स्टेशन पर महिलाएं कमान संभालेंगी.

undefined

अवैध नकदी, शराब, मुफ्त और नशीली दवाओं पर रहेगी नजर

चुनाव आयुक्त ने कहा कि अंतर-राज्यीय सीमा जांच चौकियों के साथ हम अवैध नकदी, शराब, मुफ्त और नशीली दवाओं से जुड़े मामलों पर हमारी नजर रहेगी. कहा कि सभी दलों को अपने उम्मीदवारों के आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में तीन बार अखबार में विज्ञापन छपवाकर इसकी जानकारी सार्वजनिक करनी होगी. उन्होंने कहा कि चुनावी खर्च की भी निगरानी की जाएगी. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को टैक्स में तभी छूट मिलेगी, जब वे चुनावी खर्च के बारे में 31 अक्टूबर तक चुनाव आयोग को पूरी जानकारी दे देंगे.

छत्तीसगढ़ इलेक्शन में जेंडर रेशियो में सुधार

चुनाव आयुक्त ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस बार के विधानसभा चुनाव में जेंडर रेशियो में सुधार हुआ है. वर्ष 2018 में जेंडर रेशियो 995 था, जो अब बढ़कर 1012 हो गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पांच राज्यों में 23.6 लाख महिला मतदाताओं को इस बार जोड़ा गया है. उन्होंने बताया कि सभी पांच चुनावी राज्यों में इलेक्टोरल रोल जेंडर रेशियो में सुधार हुआ है.

Also Read: पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को 27,000 करोड़ की दी सौगात, नगरनार स्टील प्लांट का उद्घाटन कर किया यह वादा

2018 के चुनाव परिणाम

छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीट हैं. इन सीटों पर 2.03 करोड़ वोटर इस बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. 1 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश से अलग होकर अस्तित्व में आए छत्तीसगढ़ की 90 में से 68 सीटों पर वर्ष 2018 में कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की थी. बीजेपी को 15 और अन्य को 7 सीटों पर जीत मिली थी. इसके पहले वर्ष 2003 से वर्ष 2018 तक छत्तीसगढ़ में लगातार 15 साल तक बीजेपी की सरकार रही थी. बता दें कि छत्तीसगढ़ की 90 में से 10 विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं. अनुसूचित जनजाति के लिए 29 सीटें आरक्षित हैं. 51 सीट सामान्य वर्ग के लिए है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola