Chhattisgarh Election 2023: राहुल गांधी की तारीफ करने के बाद चंद्रशेखर राव के पास पहुंचे अमित जोगी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 02 Feb 2023 12:02 PM
Chhattisgarh Election 2023: कुछ महीने के बाद छत्तीसगढ़ में विधानस चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के बेटे एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात की है.
Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के बेटे एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी ने कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ की थी. इसके बाद ऐसे कयास लगाये जा रहे थे कि विधानसभा चुनाव में पहले वे कांग्रेस के साथ जा सकते हैं. लेकिन अब ये खबर आ रही है कि अमित जोगी ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात की है.
कुछ दिन पहले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि राहुल गांधी को उनके नेतृत्व में निकाली गई ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के सफल आयोजन पर हार्दिक बधाई…पारिवारिक कारणों से मैं इस यात्रा के समापन अवसर पर श्रीनगर में शामिल नहीं हो पाया….मुझे विश्वास है कि इसकी सफलता को देखकर स्व अजीत जोगी जी की आत्मा को शांति मिल रही होगी.
श्री @RahulGandhi को उनके नेतृत्व में निकाली गई ऐतिहासिक #BharatJodoYatra के सफल आयोजन पर हार्दिक बधाई।पारिवारिक कारणों से मैं इस यात्रा के समापन अवसर पर श्रीनगर में शामिल नहीं हो पाया।मुझे विश्वास है कि इसकी सफलता को देखकर स्व.@ajitjogi_cg जी की आत्मा को शांति मिल रही होगी। pic.twitter.com/Ev6ePJGrZ5
— 𝐀𝐦𝐢𝐭 𝐀𝐣𝐢𝐭 𝐉𝐨𝐠𝐢 (@AmitJogi) January 30, 2023
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, जेसीसी (जे) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बुधवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय-सह-आधिकारिक आवास ‘प्रगति भवन’ पहुंचे और राव के साथ बैठक की. राष्ट्रीय राजनीति में वैकल्पिक राजनीतिक ताकतों की जरूरत पर जोर देने वाले पूर्व विधायक अमित जोगी ने बीआरएस के गठन का स्वागत किया.
ఛత్తీస్ ఘఢ్ మాజీ ముఖ్యమంత్రి అజిత్ జోగీ తనయుడు, జనతా కాంగ్రెస్ పార్టీ అధ్యక్షుడు, మాజీ ఎమ్మెల్యే అమిత్ జోగీ.. సీఎం కేసీఆర్ గారితో మర్యాదపూర్వకంగా భేటీ అయ్యారు. పార్టీ ముఖ్యనాయకులతో కలిసి బుధవారం ప్రగతి భవన్ కు వచ్చిన అమిత్ జోగీ, సీఎం కేసీఆర్ గారితో సుధీర్ఘంగా సమావేశం జరిపారు. pic.twitter.com/zOxQN1RFla
— BRS Party (@BRSparty) February 1, 2023
विज्ञप्ति के अनुसार, जोगी ने बेहद कम समय में तेलंगाना राज्य के शासन को देश के लिए ‘रोल मॉडल’ बनाने और इसे (तेलंगाना को) कल्याणकारी योजनाओं तथा विकास के मामले में अग्रणी बनाये रखने के लिए कड़ी मेहनत करने को लेकर राव को बधाई दी. वहीं मुख्यमंत्री ने अमित जोगी को बीआरएस के लक्ष्यों और उद्देश्यों के बारे में बताया. इस मौके पर अमित जोगी ने राव को अपने पिता की आत्मकथा भी भेंट की.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










