विनीत हत्याकांड में पुलिस ने दिलीप तिवारी को रिमांड पर लेकर किया पूछताछ, थाना परिसर से पैदल जेल पहुंचाया

Edited by Akarsh Aniket
Updated:
विज्ञापन

विनीत हत्याकांड में पुलिस ने दिलीप तिवारी को रिमांड पर लेकर किया पूछताछ, थाना परिसर से पैदल जेल पहुंचाया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने दिलीप तिवारी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की है. 24 घंटे के रिमांड पर लिया था. रविवार को आरोपी दिलीप तिवारी को शहर थाना से पैदल हथकड़ी लगाकर केंद्रीय कारा भेजा गया. पुलिस ने शहर थाना परिसर से छह मुहान, बस स्टैंड होते हुए करीब 20 मिनट तक चलने के बाद आरोपी को जेल पहुंचाया गया. डीएसपी राजेश यादव के नेतृत्व में शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि जमीन विवाद में विनीत तिवारी की हत्या की गयी है. पुलिस को अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है. मालूम हो कि रेड़मा के समदा आहर के पास रहने वाले विनीत तिवारी को 25 अप्रैल की शाम घर से अपहरण कर लिया था. विनीत तिवारी के पिता ने रात्रि आठ बजे शहर थाना को आवेदन देकर अपहरण करने का मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने 26 अप्रैल को सदर थाना क्षेत्र के जोरकट गांव के पास विनित तिवारी का शव नग्न अवस्था में शव बरामद किया था.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola