जमुई सदर अस्पताल अपडेट: हड्डी, आँख, दाँत से लेकर मानसिक रोग OPD तक, आज कौन से डॉक्टर बैठेंगे?
सदर अस्पताल जमुई
Sadar Hospital Jamui: जमुई जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. गर्मी और उमस के बीच सदर अस्पताल जमुई में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रखने के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है. अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से संबंधित विभाग की जानकारी लेकर ही अस्पताल पहुंचने की अपील की है.
जमुई से पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट
Sadar Hospital Jamui: जमुई में मंगलवार को गर्मी का असर बरकरार रहने वाला है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. वहीं मरीजों की सुविधा के लिए सदर अस्पताल जमुई ने विभिन्न विभागों के चिकित्सकों का ओपीडी, इमरजेंसी और ओटी रोस्टर जारी कर दिया है.
पुरुष ओपीडी और विशेषज्ञ विभागों का रोस्टर
पुरुष ओपीडी में पहली और दूसरी पाली दोनों में डॉ मनीष कुमार मरीजों को देखेंगे. आर्थो ओपीडी में डॉ मनीषी आनंद, आई ओपीडी में डॉ गौरव हेंब्रम, डेंटल ओपीडी में डॉ सौरव सुमन तथा मेंटल ओपीडी में डॉ शुभम घोष की ड्यूटी लगाई गई है.पीडिया ओपीडी में डॉ अनुरंजन कुमार बच्चों का इलाज करेंगे. महिला ओपीडी में पहली पाली में डॉ नम्रता सिन्हा और दूसरी पाली में डॉ प्रवीण जिया उपलब्ध रहेंगी.
ओटी और अन्य विभागों में चिकित्सकों की तैनाती
सर्जन ओटी और जेनरल ओटी में डॉ मृत्युंजय कुमार की ड्यूटी है. आई ओटी में डॉ नेहा सिंह सेवाएं देंगी. पैथोलॉजी विभाग में डॉ मोनिका रंजन, ब्लड बैंक में डॉ राहुल राज, एनसीडी में डॉ संजय राम और एसएनसीयू में डॉ अजय कुमार तैनात रहेंगे.
इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध
इमरजेंसी कक्ष में पहली पाली में डॉ नवीन चंद्र गुप्ता, दूसरी पाली में डॉ विशाल आनंद और तीसरी पाली में डॉ जीके सुमन मरीजों का इलाज करेंगे.
लेबर रूम और एनेस्थीसिया विभाग का रोस्टर
लेबर रूम में पहली पाली में डॉ प्रियंका कुमारी, दूसरी पाली में डॉ स्वेता सिंह और तीसरी पाली में डॉ शालिनी की ड्यूटी लगाई गई है.एनेस्थीसिया विभाग में पहली पाली में डॉ राजीव रंजन प्रसाद, दूसरी पाली में डॉ रघुनंदन कुमार और तीसरी पाली में डॉ अजीत कुमार तैनात रहेंगे.
ALSO READ: पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का चौथा दिन, वैदिक मंत्रोच्चार और भव्य झांकियों के साथ नगर भ्रमण संपन्न
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










