शिव वाटिका में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे

Edited by DEEPESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

भक्ति रस में डूबा झुमरीतिलैया, देर रात तक गूंजते रहे श्याम भजन

विज्ञापन

भक्ति रस में डूबा झुमरीतिलैया, देर रात तक गूंजते रहे श्याम भजन झुमरीतिलैया. बाइपास रोड स्थित शिव वाटिका परिसर में श्री श्याम सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित एक शाम बाबा के नाम भव्य खाटू श्याम पूजा एवं कीर्तन महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ. देर रात तक चले इस धार्मिक आयोजन में झुमरीतिलैया समेत आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में शीश झुका कर सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की. कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्याम के आकर्षक एवं अलौकिक शृंगार के साथ हुई. अखंड ज्योति प्रज्वलन के साथ पूरा परिसर हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा तथा जय श्री श्याम के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा. कीर्तन के मुख्य निवेदक त्रिलोकी प्रसाद की देखरेख में आयोजित भजन संध्या में स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकारों ने बाबा श्याम के मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी. संध्या छह बजे से शुरू हुआ भक्ति का यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा. खाटू जाकर सुन लो भक्तों… सहित कई लोकप्रिय भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा पंडाल श्याम भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया.महोत्सव के दौरान बाबा श्याम को विशेष रूप से तैयार भव्य महाप्रसाद एवं छप्पन भोग अर्पित किया गया. नंदी बाबा चौक, झुमरीतिलैया स्थित श्याम भोग आटा की ओर से तैयार किये गये प्रसाद को श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया. कीर्तन की समाप्ति पर मुख्य आरती संपन्न हुई, जिसके बाद भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. आयोजन समिति श्री श्याम सेवा मंडल के सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. समिति की ओर से आयोजन में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया. परसाबाद में होगा 24वां मासिक श्याम संकीर्तन: 24वां मासिक श्याम संकीर्तन इस बार परसाबाद में आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6:15 बजे से होगा. संकीर्तन में मुख्य निवेदक के रूप में सुनील कुमार चावला, रजनी चावला, रौनक चावला एवं काजल चावला उपस्थित रहेंगे. समिति के अनुसार, जो श्रद्धालु किसी कारणवश कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच सकेंगे, उनके लिये संपूर्ण आयोजन का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारण भी किया जायेगा.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola