कौन होगा ब्रिटेन का अगला PM? ऋषि सुनक और बोरिस जॉनसन के समर्थकों ने किया 100 सांसदों के समर्थन का दावा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Oct 2022 4:30 PM
शनिवार को ऋषि सुनक के समर्थकों ने दावा किया था कि पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक को देश 100 सांसदों की समर्थन हासिल है. समर्थकों ने यह भी दावा किया था कि सुनक देश के प्रधानमंत्री और कंजरवेटिव पार्टी के नेता के रूप में काबिज होने के लिए तैयार है.
ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि वो कंजरवेटिव पार्टी का नेता और अगला प्रधान मंत्री बनने के लिए तैयार है. पूर्व पीएम लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद यह पहला मौका है जब ऋषी सुनक ने औपचारिक रूप से ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने की बात कही. उन्होंने कहा कि वो अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने और देश के लिए काम करना चाहते हैं.
The United Kingdom | "I am standing to be Leader of the Conservative Party and your next Prime Minister," states Former British Finance Minister Rishi Sunak.
Liz Truss resigned as the British PM on October 20th. pic.twitter.com/95Mx9tB7Q4
— ANI (@ANI) October 23, 2022
100 सांसदों का समर्थन: इससे पहले शनिवार को ऋषि सुनक के समर्थकों ने दावा किया था कि पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक को देश 100 सांसदों की समर्थन हासिल है. समर्थकों ने यह भी दावा किया था कि सुनक देश के प्रधानमंत्री और कंजरवेटिव पार्टी के नेता के रूप में काबिज होने के लिए तैयार है. हालांकि, पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन के समर्थकों का भी दावा है कि 100 सांसदों का उन्हें भी समर्थन प्राप्त है.
बढ़ रहा है ऋषि सुनक का समर्थन: लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन का अगला पीएम कौन होगा इसको लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी बनी हुई है. हालांकि पीएम पद की दौड़ में ऋषि सुनक शामिल है. कई लोग उनपर भरोसा भी जता रहे हैं. पूर्व उप प्रधानमंत्री डोमिनिक राब ने कहा है कि ऋषि सुनक की योजना देश में स्थिरता लाने वाली योजना है. उन्होंने कहा कि देश में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सुनक योग्य उम्मीदवार हैं.
कौन होगा ब्रिटेन का अगला पीएम: लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद एक बार फिर यह सवाल उठ रहा है कि ब्रिटेन का अगला पीएम कौन होगा. इस दौड़ में एक तरफ फिर से भारतीय मूल के ऋषि सुनक का नाम सबसे आगे आ रहा है. तो वहीं बोरिस जॉनसन के समर्थकों ने भी दावा किया है कि जॉनसन को जरूरी 100 सांसदों का समर्थन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










