ePaper

कौन होगा ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री ? जानें ऋषि सुनक के बारे में ये खास बातें

Updated at : 22 Oct 2022 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
कौन होगा ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री ? जानें ऋषि सुनक के बारे में ये खास बातें

ऋषि सुनक की बात करें तो वो पहली बार साल 2015 में रिचमंड, यॉर्कशायर के सांसद बने थे. उसके बाद से वे लगातार वहां का प्रतिनिधित्‍व करते रहे. पिछले साल सुनक रिचमंड (यॉर्क्स) सीट से दूसरी बार सांसद चुन लिये गये थे.

विज्ञापन

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद के लिए दौड़ तेज हो चली है. पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक और पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस दौड़ में आगे चल रहे हैं जिनपर सबकी नजर बनी हुई है. लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद इन दोनों नेताओं ने शुक्रवार को कंजरवेटिव पार्टी का नेता बनने के लिए समर्थन जुटाना शुरू कर दिया. इस बीच आइए आपको बताते हैं ऋषि सुनक आखिर हैं कौन

कहां हुआ ऋषि सुनक का जन्म

ब्रिटेन के पीएम पद की रेस में शामिल सुनक का जन्‍म हैंपशायर में हुआ था. उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई ब्रिटेन के निजी विद्यालय विंचेस्टर कॉलेज से की जिसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी चले गये. यहां से उन्होंने दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र की पढ़ाई पूरी की. अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से सुनक ने एमबीए किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैश से की.

ऋषि सुनक का राजनीतिक सफर

ऋषि सुनक की बात करें तो वो पहली बार साल 2015 में रिचमंड, यॉर्कशायर के सांसद बने थे. उसके बाद से वे लगातार वहां का प्रतिनिधित्‍व करते रहे. पिछले साल सुनक रिचमंड (यॉर्क्स) सीट से दूसरी बार सांसद चुन लिये गये थे. वित्त मंत्री होने से पहले उन्हें साल 2018 में ब्रिटेन के आवास मंत्री की जिम्‍मेदारी सौंपी गयी थी. सुनक को अक्टूबर 2014 में पार्टी के पूर्व नेता और विदेश सचिव विलियम हेग के स्‍थान पर रिचमंड (यॉर्क) के लिए कंजर्वेटिव उम्मीदवार चुना गया था. इसके बाद साल 2015 में आम चुनाव हुए, उन्होंने 19,550 वोट पाकर 36.2% के बहुमत से जीत दर्ज की.

Also Read: UK Crisis : ऋषि सुनक के सिर सजेगा ताज ? अर्थव्यवस्था की उथल-पुथल ने उलट दी ट्रस की कुर्सी
नारायण मूर्ति के दामाद हैं सुनक

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के चुनाव प्रचार कैम्पेन जब चल रहा था तो उसमें सुनक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आये थे. मीडिया इंटरव्यू के लिए सरकार अक्सर उनपर विश्‍वास जताती थी और उन्हें ही आगे रखा जाता था. कई मौके ऐसे भी आये जब टीवी डिबेट में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की जगह ऋषि को भेजा गया. आपको खास तौर पर यह जानने की जरूरत है कि ऋषि सुनक भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद हैं. अक्षता मूर्ति नारायण मूर्ति की बेटी हैं. अक्षता मूर्ति सुनक की पत्नी हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola