Trump Tariff: 'हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया', टैरिफ वॉर के बीच राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान
Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Sep 2025 8:53 PM
President Donald Trump : टैरिफ वॉर के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
Trump Tariff: टैरिफ वॉर के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत, रूस और चीन को लेकर बड़ा बयान दिया है. अपने ट्रुथ सोशल मीडिया पोस्ट पर डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि लगता है हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है. डोनाल्ड ट्रंप का यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब एससीओ में चीन के साथ भारत के संबंध अच्छे होते दिख रहे हैं. अपने पोस्ट में ट्रंप ने राष्ट्रपति जिनपिंग, पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी पोस्ट की है.
Trump Tariff: भारत समेत कई देशों पर हाई टैरिफ थोपने के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान आया है. उन्होंने भारत और रूस को लेकर कहा कि हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है. अपने ट्रुथ सोशल मीडिया पोस्ट पर डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि लगता है कि हमने भारत और रूस को गहरे, अंधेरे चीन के हाथों खो दिया है. उन्होंने यह भी लिखा की उनका भविष्य दीर्घ और समृद्ध हो. ट्रंप ने एक फोटो भी पोस्ट किया है जिसमें राष्ट्रपति जिनपिंग, राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक साथ तस्वीर है.
ट्रंप की बढ़ रही है बेचैनी
ट्रंप का यह पोस्ट शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के बाद आया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी नेता शी जिनपिंग ने मुलाकात की थी. ट्रंप के इस पोस्ट ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है. भारत का रूस के साथ पहले से ही बेहतर संबंध हैं. एससीओ सम्मेलन के बाद चीन और भारत के रिश्तों में सुधार के संकेत मिलने लगे हैं. ऐसे में भारत और चीन के बीच बढ़ती नजदीकियां, खासकर ब्रिक्स और एससीओ जैसे मंचों पर, वैश्विक शक्ति संतुलन में बदलाव का संकेत दे रही हैं. यह नजदीकियां ट्रंप की चिंता भी बढ़ा रही है. ट्रंप की नीतियों ने अनजाने में भारत-चीन-रूस गठजोड़ को मजबूत किया है, जिससे अमेरिका की वैश्विक स्थिति कमजोर हो सकती है.
टैरिफ वॉर से भारत-चीन सहयोग को बढ़ावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों ने भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव पैदा किया है. भारत पर 50 फीसदी टैरिफ, जिसमें 25 फीसदी रूस से तेल खरीद के लिए जुर्माना शामिल है, ने भारत को चीन के करीब खड़ा कर दिया है. कई जानकारों का मानना है कि टैरिफ वॉर ने भारत-चीन सहयोग को बढ़ावा दिया है.
ट्रंप के पोस्ट पर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा “इस समय इस पोस्ट पर मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी है.” एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए जायसवाल ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच संबंध भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने कहा “दोनों देश एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं, जो हमारे साझा हितों, लोकतांत्रिक मूल्यों और मजबूत जन-जन संबंधों पर आधारित है. इस साझेदारी ने कई बदलावों और चुनौतियों का सामना किया है. हम उस ठोस एजेंडे पर केंद्रित हैं जिसके लिए हमारे दोनों देश प्रतिबद्ध हैं, और हमें उम्मीद है कि ये रिश्ते आपसी सम्मान और साझा हितों के आधार पर आगे बढ़ते रहेंगे.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










