Watch Video : मलेशिया में गैस पाइप फटा, भीषण आग के बाद भागे लोग
मलेशिया में गैस पाइप फटने के बाद की तस्वीर
Watch Video : मलेशिया में गैस पाइप फट गया है. इससे भीषण आग लग गई. आग रिहायशी इलाके में फैल गई. आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखें यह भयावह वीडियो.
Watch Video : मलेशिया में गैस पाइप फटने से भीषण आग लग गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सेलंगोर अग्निशमन एवं बचाव विभाग (जेबीपीएम) ने बताया कि आज सुबह सुबांग जया में पुत्रा हाइट्स के जालान पुत्रा हार्मोनी के पास गैस पाइपलाइन में भीषण आग लग गई. सेलंगोर जेबीपीएम के सहायक निदेशक (संचालन) अहमद मुखलिस मुख्तार ने बताया सुबह 8.10 बजे संकट की सूचना मिली थी, जिसके 12 मिनट बाद अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहुंच गया. उन्होंने कहा, “यह आग पेट्रोनास गैस पाइपलाइन लीक से जुड़ी है. अनुमान है कि पाइपलाइन का 500 मीटर हिस्सा आग की चपेट में आ गया.” देखें वीडियो
At least 18 people suffered minor injuries in gas pipeline explosion, fire in Putra Heights, Malaysia.
— AZ Intel (@AZ_Intel_) April 1, 2025
(Clarification: New information now suggests it didn’t occur at the petrol station.)
pic.twitter.com/qjgKw8mfAI
रिहायशी इलाके में फैल गई आग
freemalaysiatoday.com के अनुसार, यह आग एक रिहायशी इलाके के पास लगी थी, जो अब कई घरों तक फैल गई है. इसके कारण लोगों को घर खाली करने पर मजबूर होना पड़ा. मुखलिस ने बताया कि दो वरिष्ठ नागरिकों सहित सात व्यक्तियों को बचा लिया गया है. उन्होंने कहा, “प्रभावित पीड़ितों की कुल संख्या और आवासीय क्षेत्र में आग के फैलने की सीमा का अभी पता लगाया जाना बाकी है.”
यह भी पढ़ें : Video : मैं हिंदू हूं, मैं मुसलमान हूं, ईद की नमाज के दौरान ममता बनर्जी ने कहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










