Watch Video : शॉवर का प्रेशर बढ़ाओ, बाल सूख रहे हैं! डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों कहा ऐसा
Watch Video : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नियम में बदलाव किया है. इसका वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप भी हंस देंगे. देखें आखिर क्या है वीडियो में ऐसा?
Watch Video : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वर्षों तक इस बारे में शिकायत करने के बाद बुधवार को शॉवर में पानी के दबाव पर बैन हटाने के आदेश पर साइन किए. उन्होंने कहा कि वह अपने सुंदर बालों की देखभाल करना चाहते हैं. ट्रंप के कार्यकारी आदेश का उद्देश्य पिछले दो डेमोक्रेटिक राष्ट्रपतियों, बराक ओबामा और जो बिडेन द्वारा उठाए गए वाटर कंजर्वेशन के कदमों को उलटना है. व्हाइट हाउस ने इस संबंध में एक वीडियो जारी किया है. इसमें ट्रंप कुछ कहते नजर आ रहे हैं जिसके बाद वहां खड़े लोग जोर–जोर से हंसने लगते हैं. देखें वीडियो
🚨President Trump signs an Executive Order to end the overregulation on water pressure and end the war on showers.
— The White House (@WhiteHouse) April 9, 2025
Make America's Showers Great Again! pic.twitter.com/ijVW7uSNsw
अमेरिका में क्या था पानी को लेकर नियम
डोनाल्ड ट्रंप ने एनर्जी डिपार्टमेंट को ओबामा द्वारा शुरू किए गए और बिडेन द्वारा वापस लाए गए एक नियम को रद्द करने का निर्देश दिया. इसके तहत बाजार में प्रत्येक शॉवरहेड से प्रति मिनट 2.5 गैलन (9.5 लीटर) पानी के प्रवाह को सीमित किया गया था. यह आदेश मूल रूप से पानी का यूज करने वाले किसी भी उपकरण, जैसे शौचालय और डिशवॉशर पर पानी के प्रतिबंध को हटा देता है. ओवल ऑफिस में एक हस्ताक्षर समारोह के दौरान ट्रंप ने कहा, “मुझे एक अच्छा शॉवर लेना, अपने सुंदर बालों की देखभाल करना मुझे पसंद है.” उन्होंने कहा कि उन्हें मौजूदा नियमों के तहत 15 मिनट तक शॉवरहेड के नीचे खड़ा रहना पड़ता है. इससे बहुत परेशानी होती है.
यह भी पढ़ें : आधा भारत नहीं जानता BATA किस देश की कंपनी है? जान जाएगा को घर में लगा देगा जूते-चप्पलों की लाइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए