ePaper

माउंट एटना पहुंचे थे पर्यटक, अचानक होने लगा ज्वालामुखी विस्फोट, सिर पर पैर रखकर भागे, वीडियो वायरल

Updated at : 03 Jun 2025 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: माउंट एटना यूरोप का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है. बीते दिन यानी 2 जून को इसमें विस्फोट हुआ. इस विस्फोट ने सिसिली के आसमान को धुंआ-धुंआ कर दिया.

विज्ञापन

Viral Video: माउंट एटना अक्सर पर्यटकों से भरा रहता है. कई लोग यहां घूमने आते हैं, मस्ती करते हैं. माउंट एटना का एक वीडियो ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि लोग माउंट एटना घूमने पहुंचे है. लेकिन, अचानक वहां विस्फोट होने लगा. इसके बाद तो जितने भी टूरिस्ट वहां गये थे सभी सिर पर पैर रखकर भागे. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

राख और धुएं का गुबार

माउंट एटना यूरोप का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है. बीते दिन यानी 2 जून को इसमें विस्फोट हुआ. इस विस्फोट ने सिसिली के आसमान को धुंआ-धुंआ कर दिया. वीडियो में दिख रहा कि तेज आवाज के साथ विस्फोट हो रहा है. आसमान में राख और धुएं के घने बादल कई किलोमीटर ऊपर हवा में फैल गए है. सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि वहीं मौजूद लोग विस्फोट के बाद भागते नजर आ रहे हैं.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर ज्वालामुखी विस्फोट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE की ओर से शेयर किया गया है. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे अब तक 12 लाख (1.2 Million) लोगों ने देख लिया है. कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया है.

यूजर्स ने किया कमेंट

वीडियो में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद लोग मौके से भागते नजर आ रहे हैं. कई यूजर्स ने वीडियो देखकर इसपर कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘माउंट एटना के अचानक विस्फोट से पर्यटक और गाइड अपनी जान बचाने के लिए भागे.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘डरावना.’ इसी तरह कुछ यूजर्स ने वीडियो और इमोजी डालकर अपना रिएक्शन जताया है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola