आधा भारत नहीं जानता होगा कैसे खाना खाता है घोंघा! दिल को छू लेगा यह छोटा सा क्यूट वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि दो घोंघो को एक शख्स खाना खिला रहा है. दोनों घोंघे बड़े प्यार से आहिस्ता से खाना खा रहे है. यह क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आया है.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों से संबंधित कई वीडियो आए दिन वायरल होते हैं. ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक प्लेट में दो घोंघे इधर-उधर चहलकदमी कर रहे हैं. पास में ही एक शख्स उन्हें शकरकंद खाने को दे रहा है. शकरकंद के छोटे-छोटे टुकड़े वो शख्स घोंघो के दे रहा है, जिसे वे बड़े चाल से खा भी रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल रहा है.

घोंघा के खाना खाने का वीडियो

वीडियो में दिख रहा है कि दोनों घोंघे के सामने जब शकरकंद के छोटे-छोटे टुकड़े डाले जाते हैं तो दोनों घोंघे उसे बड़े चाव से खाने लगते हैं. उनके हल्के ट्रांसपेरेंट शरीर में शकरकंद के टुकड़े नजर भी आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस वीडियो को खूब पसंद किया है.

वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया में यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक दो लाख 25 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने इसपर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘घोंघे को स्वीट पोटेटो पसंद है.’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘मुझे नहीं पता था कि घोंघे के पास मुंह भी होता है.’ कई लोगों ने स्वीट लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. इसके अलावा कई यूजर्स ने इमोजी बनाकर अपना रिएक्शन जाहिर किया है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola