ग्रोसरी स्टोर में घुसा हाथी, सैंडविच-चावल और केले की उड़ाने लगा दावत, वीडियो हो रहा वायरल

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हाथी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि हाथी एक ग्रोसरी शॉप में घुसकर वहीं रखे अनाजों और फलों को चट कर रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक हाथी ग्रोसरी स्टोर के अंदर नजर आ रहा है. वो ग्रोसरी स्टोर में रखे सामानों को भी चट करता दिखाई दे रहा है. हाथी को देखकर स्टोर के अंदर मौजूद लोग एक कोने में खड़े हो गए, और हाथी मजे से वहीं रखे केले और चावल की दावत उड़ाता रहा. यह वीडियो थाईलैंड का है. हाथी जिस स्टोर में घुसा था वो खाओ याई नेशनल पार्क से काफी नजदीक है. यहां हाथियों का दिखना आम बात है.

हाथी की हो गई दावत

सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमे दिख रहा है कि हाथी बड़े मजे से स्टोर में रखे खाने के सामानों पर हाथ साफ करता है. वो वहां रखे सैंडविच, चावल और केले समेत कई और खाने के सामानों पर हाथ साफ करता है. खाने के बाद हाथी स्टोर से निकलता दिखाई दे रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने इसपर कमेंट भी किया है.

Also Read: Video Viral: ट्रेन यात्री सावधान! एसी कोच की बर्थ में मिल रहे हैं सांप, वीडियो वायरल

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola