Viral Video: बीच सड़क पर दो ग्राउंडहॉग में छिड़ गई फाइट, दो पैरों पर खड़े होकर करने लगे बॉक्सिंग

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि बीच सड़क पर फाइटिंग चल रही है. सोशल मीडिया पर वीडियो को हजारों लोगों ने देखा है. कई यूजर्स अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बीच सड़क पर दो ग्राउंड हॉकी के बीच लड़ाई का सीन दिख रहा है. दोनों एक दूसरे को पीछे धकेलने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच दोनों बॉक्सिंग भी करते नजर आ रहे हैं. दोनों जानवरों की लड़ाई इस कदर छिड़ी की रास्ते से गुजरने वाले लोग भी अपने वाहन रोककर लड़ाई देखने में लगे है.

वायरल हो रहा वीडियो

इस लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. गिलहरी की तरह दिखने वाले ग्राउंडहॉग दो पैरों पर खड़े होकर एक दूसरे से फाइट कर रहे हैं. कभी सूमो फाइटिंग के अंदाज में दोनों एक दूसरे को पीछे धकेलने की कोशिश में लगे हैं. कभी पंच मारते नजर आ रहे हैं. लोगों ने इसकी फाइट को खूब इंजॉय किया है. देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

इस वीडियो को अब तक 70.7K यूजर्स ने देख लिया है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से हैंडल पर @AMAZlNGNATURE की आईडी से पोस्ट किया गया है. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को देखकर कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘दोनों किसी मादा के लिए झगड़ रहे है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘लड़ाई खत्म हो गई है दोस्ती शुरु’, एक और यूजर ने लिखा दो किलोमीटर जाम लग गया है… कब खत्म होगी फाइटिंग.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola