ePaper

FBI डायरेक्टर ने टीम के साथ बीयर पिया: मचा बवाल; US हॉकी ने जीता था विंटर ओलंपिक गोल्ड

Updated at : 23 Feb 2026 2:46 PM (IST)
विज्ञापन
Kash Patel's Chugging Beer Celebration with US Olympic hockey gold stirs debate over priorities.

काश पटेल अमेरिकी हॉकी टीम के साथ. फोटो- एक्स.

Kash Patel Beer Chugging: अमेरिकी जांच एजेंसी फेडेरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के डायरेक्टर काश पटेल एक बार फिर विवादों में हैं. उनकी मुद्दों की प्राथमिकता पर बहस छिड़ गई है. ताजा विवाद उनके सेलीब्रेशन का है, जब अमेरिकी हॉकी टीम ने विंटर ओलंपिक 2026 में गोल्ड जीता, जिसके बाद काश पटेल लॉकर रूम में टीम के साथ बीयर का जाम छलकाते नजर आए.

विज्ञापन

Kash Patel Beer Chugging: अमेरिकी जांच एजेंसी के भारतीय मूल के डायरेक्टर काश पटेल आए दिन किसी न किसी विवाद में रहते है. बीते साल अपनी गर्लफ्रेंड और उन्हें लेकर किए गए सरकारी खर्चों का आरोप लगा. अब खेल के मैदान से जुड़ी एक तस्वीर इन दिनों की वजह से वह चर्चा में है. वह अमेरिकी हॉकी टीम के खिलाड़ियों के साथ जश्न मना रहे हैं, लेकिन इस दौरान वह बीयर का जाम भी छलका रहे हैं. 2026 शीतकालीन ओलंपिक में अमेरिका ने हॉकी में ऐतिहासिक जीत दर्ज की.

अमेरिकी जांच एजेंसी फेडेरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के निदेशक काश पटेल ने इटली के मिलान में 2026 विंटर ओलंपिक के दौरान  के साथ ड्रेसिंग रूम में जीत का जश्न मनाया. यह जश्न तब हुआ, जब विंटर ओलंपिक 2026 में इटली के मिलान में अमेरिकी पुरुष हॉकी टीम ने ओवरटाइम में कनाडा को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. इस जीत से पहले पूर्व कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने अपनी टीम की जीत का दावा किया था. लेकिन जैसे ही अमेरिका जीता, तो व्हाइट हाउस से ईगल का दबोचा हुआ एक शिकार ट्वीट किया गया.

जब जीत ऐसी बड़ी थी, तो इसका जश्न मनाने के लिए  अमेरिकी जांच एजेंसी FBI के निदेशक काश पटेल भी पहुंच गए. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दिखा कि कश पटेल खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ बेहद उत्साहित नजर आए. वे बीयर पीते दिखे, खुशी में ड्रिंक उछालते नजर आए और इसी दौरान एक खिलाड़ी ने उनके गले में गोल्ड मेडल भी डाल दिया. यह जीत इसलिए भी खास रही, क्योंकि 1980 के बाद पहली बार अमेरिका ने ओलंपिक पुरुष हॉकी में स्वर्ण पदक जीता है.

इसके बाद काश पटेल ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा कि उन्हें अमेरिका से प्यार है और टीम यूएसए के खिलाड़ियों ने जब उन्हें इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने के लिए बुलाया, तो वह खुद को सम्मानित महसूस कर रहे थे. उन्होंने इसे देश के प्रति गर्व और सम्मान का प्रतीक बताया. हालांकि, इस जश्न को लेकर विवाद भी हुआ.

कुछ लोगों ने सवाल उठाए कि एक शीर्ष सुरक्षा अधिकारी का इस तरह खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाना कितना उचित है. बताया गया कि पटेल की इटली यात्रा का मकसद ओलंपिक की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय एजेंसियों और अमेरिकी साझेदारों से बातचीत करना भी था. ऐसे में समर्थकों का कहना है कि खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाना राष्ट्रीय उपलब्धि के प्रति समर्थन और एकजुटता दिखाने जैसा है.

फरवरी 2025 में यूएस सीनेट की मंजूरी के बाद काश पटेल को FBI का निदेशक बनाया गया था. इससे पहले वह वकील, संघीय अभियोजक और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं. आज वह अमेरिका में संघीय अपराध, आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों की जांच करने वाली इस अहम एजेंसी की कमान संभाल रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- ट्रंप के ‘टैरिफ वार’ से बिगड़ी बात! भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ब्रेक, क्या मार्च की डेडलाइन होगी फेल?

ये भी पढ़ें:- ट्रंप की टैरिफ वाली आमदनी बंद, डेट और टाइम तय; इस दिन 12:01 बजे से पूरी रोक

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola