काली चींटियों ने मिट्टी में मिलाया सांप का गुरूर! ले रहा था पंगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
Published by : Pritish Sahay Updated At : 03 Jun 2025 8:23 PM
Viral Video
Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. वीडियो में दिख रहा है कि एक घुसपैठिये सांप को चींटियों ने बेरहमी से काटा. सांप चींटियों के हमले से बचता नजर आ रहा है.
Video Viral: चींटियों भले ही छोटी सी होती है. लेकिन, अगर ये अपने पर आ गई तो बड़े-बड़े जानवरों को भी बेहाल कर देती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक सांप पर चींटियों ने जोरदार हमला कर दिया है. सांप Ant Attack से बेहाल है. लेकिन, चीटियां उन्हें लगातार काटे जा रही थी. सोशल मीडिया में सांप और चींटियों की यह जंग तेजी से वायरल हो रहा है.
Snake invades ant territory and gets pulverized!
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) June 2, 2025
Nature tells us;
never underestimate any living creature, the community is stronger than one … pic.twitter.com/etMectpO5K
घुसपैठिया बना था सांप
सांप को चींटियों से पंगा लेना काफी भारी पड़ गया. वीडियो में दिख रहा है कि एक सांप चींटियों के हमले से बेहाल है. वो लगातार बचने की कोशिश कर रहा है. लेकिन, चीटियां उसे लगातार काट रही है. उनके हमले से बचने के लिए सांप पानी की तरफ जाने की कोशिश करता है. तमाम कोशिश के बाद भी उसे चींटियों के हमले से राहत नहीं मिलती दिख रही है.
वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से पोस्ट किया गया है. यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. इसे अब तक 33 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. वीडियो के कैप्शन पर लिखा है प्रकृति हमें बताती है कि कभी किसी जीव को कम मत समझो, समुदाय एक से ज़्यादा शक्तिशाली होता है.
यूजरों ने किया कमेंट
कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘सापेक्ष शक्ति ही अंत में तुम्हें जीत दिलाएगी. किसी प्राणी पर इसलिए मत सोचो क्योंकि वह छोटा है.’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया ‘एक परिवार एक साथ रहता है, एक साथ प्रार्थना करता है और हमेशा एक दूसरे की रक्षा करता है.’ एक और यूजर ने लिखा ‘यह याद दिलाता है कि हर प्राणी का अपना स्थान है! छोटे जीवों को कभी कम मत समझो!’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










