ईरान में कोहराम, ट्रंप का दावा सच या झूठ? सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ बड़ा खुलासा

Published by : Neha Kumari Updated At : 23 Jun 2025 1:39 PM

विज्ञापन

site Satellite-images

US Strike: अमेरिका ने 22 जून को ईरान पर हमला किया. जिसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के परमाणु केंद्रों पर हमले में भारी क्षति पहुंची है. ट्रंप ने सेटेलाइट तस्वीरों का हवाला देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा कि ईरान में भारी क्षति हुई है.

विज्ञापन

US Strike: अमेरिका द्वारा रविवार को ऑपरेशन मिडनाइट हैमर चलाया गया. इसके तहत ईरान के 3 परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया. जिसके बाद ट्रंप दावा कर रहे हैं कि ईरान के परमाणु केंद्रों को “भारी क्षति” पहुंची है, जिसका आकलन अभी किया जा रहा है.

ट्रंप का पोस्ट

राष्ट्रपति ट्रंप ने ऑपरेशन के बारे में बात करते हुए सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘ईरान के परमाणु ठिकानों को बहुत नुकसान पहुंचा है.’ ट्रंप ने पोस्ट में लिखा कि सेटेलाइट तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि ईरान के परमाणु ठिकानों को बहुत ही क्षति हुई है. उन्होंने कहा कि इस हमले के लिए विनाशक एक सही शब्द है.

जमीन के नीचे सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है

ट्रंप ने आगे लिखा कि तस्वीर में दिखा जा सकता है कि सफेद स्ट्रक्चर चट्टान जमीन के अंदर धंस गई है. यहां तक कि परमाणु संयंत्रों की छत भी जमीन के नीचे काफी अंदर धंसी हुई नजर आ रही है, जिसे देखकर लगता है कि वह आग से बच गई है. उन्होंने कहा कि जमीन के नीचे सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है.

परमाणु स्थलों के 3 सुरंगो को भारी नुकसान

अमेरिका स्थित ‘इंस्टीट्यूट फॉर साइंस एंड इंटरनेशनल सिक्योरिटी’ ने ‘एयरबस’ द्वारा ली गई सेटेलाइट तस्वीरों को प्रकाशित किया है. इसमें परमाणु केंद्रों के सुरंगों में ट्रकों से मिट्टी भरते देखा जा सकता है. संगठन ने कहा कि अमेरिकी हमले ने सुरंग के प्रवेश द्वारों को नष्ट कर दिया है. इंस्टीट्यूट का कहना है कि चार सुरंगों में से कम से कम तीन के प्रवेश द्वार ढह गए हैं.

ईरान का दावा- सुंरगों को हमले से पहले ही भर दिया गया था

हालांकि दावा किया जा रहा है कि ईरान ने अमेरिकी हमले से पहले अपने भूमिगत सुरंगों को भर दिया था, ऐसा हमलों से केंद्र को बचाने के लिए किया गया था. बता दें कि अमेरिका ने ईरान पर रविवार को हमला किया था, जिसमें ईरान के तीन परमाणु स्थलों को निशाना बनाया गया था. ट्रंप ने दावा किया था कि हमले में परमाणु स्थल पूरी तरह नष्ट हो गए हैं और इसे एक बड़ी सफलता बताया था. हालांकि, ईरान ने अभी तक हमले में हुए नुकसान को लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

यह भी पढ़े: Assembly by Election Result 2025: पांच राज्यों के उपचुनाव का रिजल्ट आज, कई चेहरों के किस्मत दांव पर

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola