अमेरिका ने दिया हमले का मुंहतोड़ जवाब, इराक में मिलिशिया समूह के कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ अटैक
Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Dec 2023 11:50 AM
मिलिशिया लड़ाकों के हमले के बाद अमेरिकी सेना ने इराक के हिजबुल्लाह और उससे संबंधित गुटों के तीन ठिकाने पर जोरदार हमला किया है. इससे पहले मिलिशिया समूह के हमले में तीन अमेरिकी सैनिक घायल हो गये हैं. जिसके बाद अमेरिका ने पलटवार का आदेश दिया.
US Strike: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उत्तरी इराक में अमेरिकी सैनिकों पर ड्रोन हमले में बाद अपनी सेना को ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों के खिलाफ जवाबी हमले का आदेश दिया है. जिसके बाद अमेरिकी सैनिकों ने तीन ठिकानों पर हमला किया है. बता दें मिलिशिया समूह के हमले में तीन अमेरिकी सैनिक घायल हो गये हैं. इसके बाद अमेरिका ने पलटवार का आदेश दिया. वहीं हमले को लेकर हमले को लेकर अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि यह जरूरी और सही कार्रवाई थी.
अमेरिकी ने बनाई हमले की योजना
राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने अमेरिकी कार्रवाई को लेकर कहा कि बीते सोमवार को मिलिशिया लड़ाकों के हमले में एक अमेरिकी सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्होंने कहा कि ईरान समर्थित मिलिशिया कतैब हिजबुल्ला और इससे संबंध रखने वाले दूसरे समूहों ने हमले की जिम्मेदारी ली. जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने पेंटागन को जवाबी कार्रवाई का निर्देश दिया. इसी कड़ी में रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और राष्ट्रीय सुरक्षा दल ने हमले की योजना तैयार की.
अमेरिकी सेना ने किया तीन ठिकानों पर हमला
मिलिशिया लड़ाकों के हमले के बाद अमेरिकी सेना ने इराक के हिजबुल्लाह और उससे संबंधित गुटों के तीन ठिकाने पर जोरदार हमला किया है. रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने सोशल मीडिया एक्स पर हमले की जानकारी देते हुए लिखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के आदेश पर अमेरिका ने हिजबुल्लाह और उससे जुड़े समूहों के इराक स्थित तीन ठिकानों पर हमले किए हैं. अपने ट्वीट में उन्होंने यह भी कहा कि ईरान समर्थित उग्रवादी संगठनों ने पिछले दिनों इराक और सीरिया में अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए थे. ये उसी हमले का जवाब है.
अमेरिका ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी सैनिकों पर हुए हमले के लिए अमेरिका ने ईरान को जिम्मेदार ठहराया है. अमेरिका ने कहा है कि आर्बिल एयरबेस पर हमले के जिम्मेदार ईरान जिम्मेदार है. यूएस ने कहा कि ईरान ने हमास को प्रशिक्षित किया है और उसके कई ग्रुप को मध्य पूर्व में अलग-अलग जगहों पर तैनात कर दिया है.
Also Read: फ्रांस में कई दिनों से खड़ा विमान भारत के लिए रवाना, भारतीय दूतावास ने फ्रांस सरकार को कहा शुक्रिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










