US election 2024: कमला हैरिस की दावेदारी कितनी मजबूत? नाम के अनुमोदन के बाद डोनाल्ड ट्रंप पर किया पहला हमला

Updated:
विज्ञापन
Presidential elections in America

US election 2024: अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने के लिए पर्याप्त समर्थन की बात कही जा रही है. इस बीच कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप पर जोरदार हमला किया है.

विज्ञापन

US election 2024: अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा की पूर्व अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी से उम्मीदवारी के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नाम का समर्थन कर दिया है. हैरिस ने 2024 के चुनावी दौड़ से जो बिडेन के हटने के बाद डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए अपने प्रचार का पहला पूरा दिन शुरू किया. इसमें वह पूरे उत्साह के साथ नजर आईं और अपने विरोधी डोनाल्ड ट्रंप पर हमला किया. उन्होंने कहा ट्रंप देश को पीछे धकेलना चाहते हैं. एसोसिएटेड प्रेस और रॉयटर्स समाचार एजेंसियों के अनुसार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने के लिए डेमोक्रेटिक प्रतिनिधियों का पर्याप्त समर्थन प्राप्त है.

Vice president kamala harris embraces president joe biden

हैरिस की दावेदारी कितनी मजबूत?

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के हटने के बाद राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कौन होगा, इस सवाल का जवाब सभी जानना चाहते हैं. हालांकि, कमला हैरिस की उम्मीदवारी काफी मजबूत नजर आ रही है. इसके बाद भी हैरिस को इलिनोइस के गवर्नर जेबी प्रिट्जकर, मिशिगन की गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर के अलावा कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम, पेनसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो, उत्तरी कैरोलिना के गवर्नर रॉय कूपर, केंटकी के गवर्नर एंडी बेशर और सीनेटर मार्क केली से कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं.

Read Also : Trump का दावा: 2024 चुनाव में डेमोक्रेटिक नीतियां होंगी विफल

Vice president kamala harris speaks at her campaign headquarters in wilmington

‘एक्स’ पर जो बाइडेन की टीम ने बदल दिया कैंपेन का नाम

जो बाइडेन के चुनावी मैदान से हटने और कमला हैरिस के नाम का अनुमोदन करने के बाद से कई खबरें सामने आ रहीं हैं. इसमें सबसे ज्यादा यदि किसी खबर की चर्चा है तो वो हैं- चुनावी कैंपेन की जिसका नाम बदल दिया गया है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर बाइडेन के कैंपेन टीम ने अकाउंट का नाम बदल कर ‘कमला एचक्यू’ कर दिया गया है. पहले इसका नाम ‘बाइडेन एचक्यू’ था.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola