Russia Ukraine War: यूक्रेनी सेना की जवाबी कार्रवाई, गोला-बारूद छोड़कर खारकीव से पीछे हटी रूसी सैनिक

Updated:
विज्ञापन
Russia Ukraine War: यूक्रेनी सेना की जवाबी कार्रवाई, गोला-बारूद छोड़कर खारकीव से पीछे हटी रूसी सैनिक

उत्तर-पूर्वी खारकीव क्षेत्र में रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों को दोबारा अपने नियंत्रण में लेने के लिए यूक्रेन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई ने रूस को अपने सैनिकों को हटाने पर मजबूर किया. रूसी बलों को भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार मौके पर छोड़ना पड़ा.

विज्ञापन

यूक्रेन पर रूस का हमला अब भी जारी है. लेकिन इस बीच यूक्रेनी सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद रूस को खारकीव से अपनी सेना को पीछे हटाने के लिए मजबूर होना पड़ा.

खारकीव से रूसी सेना वापस हटी, भारी मात्रा में छोड़ गये गोला-बारूद और हथियार

उत्तर-पूर्वी खारकीव क्षेत्र में रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों को दोबारा अपने नियंत्रण में लेने के लिए यूक्रेन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई ने रूस को अपने सैनिकों को हटाने पर मजबूर किया. रूसी बलों को भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार मौके पर छोड़ना पड़ा.

Also Read: रूस यूक्रेन युद्ध का दंश झेल रहे हैं झारखंड के मरीज, रिम्स में हार्ट की सर्जरी बंद, जानें वजह

यूक्रेन पर रूसी हमले के 200 दिन पूरे

रविवार को यूक्रेन पर रूसी हमले का 200वां दिन रहा. यूक्रेनी राष्ट्रपति ने देर रात जारी एक वीडियो में रूसी बलों का मजाक उड़ाते हुए कहा, इन दिनों रूसी सेना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पीठ दिखाकर भाग रही है. रूसी बलों के पीछे हटने को यूक्रेनी सेना के लिए युद्धक्षेत्र में बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि उन्होंने लगभग सात महीने पहले हुई युद्ध की शुरुआत में राजधानी कीव को नियंत्रण में लेने के रूस के प्रयास को विफल कर दिया था.

Also Read: अमेरिका का दावा : उत्तर कोरिया से रॉकेट और तोप के गोले खरीदने की तैयारी कर रहा रूस

पूर्वी यूक्रेनी शहरों में रातभर हुए हमले

पूर्वी यूक्रेन में रूसी सेना ने रातभर हमले किये. दोनेत्स्क के गवर्नर पावलो किरिलेंको के अनुसार शनिवार की रात और रविवार की सुबह पोक्रोव्स्क शहर पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले हुए. उन्होंने कहा कि अकेले शनिवार को शहर में कम से कम 10 लोग हमले में मारे गए. यह हमला तब हुआ जब यूक्रेन खारकीव क्षेत्र में उत्तर की ओर जवाबी कार्रवाई करते हुए आगे बढ़ा और रूसी सेना को प्रमुख क्षेत्रों में पीछे धकेल दिया.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola