Ukraine Helicopter Crashed: यूक्रेन में हेलीकॉप्टर क्रैश, गृहमंत्री समेत 18 की मौत

Updated:
विज्ञापन
Ukraine Helicopter Crashed: यूक्रेन में हेलीकॉप्टर क्रैश, गृहमंत्री समेत 18 की मौत

यूक्रेन की राष्ट्रीय पुलिस के प्रमुख इहोर क्लेमेनको ने बताया कि कीव के पूर्वी उपनगर ब्रोवेरी में आपातकालीन सेवा का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ. जान गंवाने वाले लोगों में नौ लोग हेलीकॉप्टर में सवार थे. पुलिस के अनुसार, हेलिकॉप्टर दुर्घटना में गृह मंत्री और उप मंत्री की मौत हुई है.

विज्ञापन

यूक्रेन की राजधानी कीव के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और दो बच्चों सहित 18 लोगों की मौत हो गई. यूक्रेन की पुलिस ने यह जानकारी दी. मंगलवार को अमेरिका में भी विमान हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी.

हेलीकॉप्टर हादसे में गृहमंत्री सहित 18 की मौत

यूक्रेन की राष्ट्रीय पुलिस के प्रमुख इहोर क्लेमेनको ने बताया कि कीव के पूर्वी उपनगर ब्रोवेरी में आपातकालीन सेवा का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ. जान गंवाने वाले लोगों में नौ लोग हेलीकॉप्टर में सवार थे. पुलिस के अनुसार, हेलिकॉप्टर दुर्घटना में गृह मंत्री और उप मंत्री की मौत हुई है.


गृह मंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की, उप गृह मंत्री येवेन येनिन की मौत

यूक्रेन की राजधानी कीव के पास हुई दुर्घटना में देश के गृह मंत्री और तीन बच्चों सहित 18 लोगों की मौत हो गयी है. इस संबंध में यूक्रेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार पुलिस प्रमुख इहोर क्लेमेनको ने बताया कि गृह मंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की, उप गृह मंत्री येवेन येनिन और गृह मंत्रालय के राज्य सचिव यूरी लुबकोविच की हादसे में मौत हो गयी.

दुर्घटना के कारणों का पता नहीं

क्लेमेनको ने बताया कि कीव के पूर्वी उपनगर ब्रोवेरी में आपातकालीन सेवा का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ. जिन लोगों की मौत हुई उनमें से नौ लोग हेलीकॉप्टर में सवार थे. हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पायी है कि यह घटना दुर्घटना थी या रूसी हमले की वजह से यह सबकुछ हुआ.

अमेरिका में भी विमान हादसा, 4 लोगों की मौत

अमेरिका में टेक्सास प्रांत के योकुम शहर में भी हवाई अड्डे पर मंगलवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें टेनेसी गिरजाघर के चार सदस्यों की मौत हो गई. हादसे में प्रमुख पादरी घायल हो गए. संघीय उड्डयन प्रशासन के अनुसार, योकुम में स्थित एक हवाई अड्डे के दक्षिण में एक खुले मैदान में एकल-इंजन वाला पाइपर पीए-46 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. योकुम, लगभग छह हजार लोगों की आबादी वाला एक छोटा शहर है, जो सैन एंटोनियो से लगभग 160 किलोमीटर दूर, पूर्व में स्थित है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola