यूएई ने पाकिस्तानियों के लिए वीजा पर लगाई रोक, ऐसा आरोप लगाकर की भारी बेइज्जती
UAE ने पाकिस्तानी पासपोर्ट पर वीजा देने पर लगाई रोक.
UAE halts Visa for Pakistan Citizens: यूएई ने पाकिस्तानी पासपोर्ट पर अनौपचारिक रूप से वीजा जारी करना बंद कर दिया है. वर्तमान वह केवल ब्लू पासपोर्ट और डिप्लोमैटिक पासपोर्ट रखने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को ही वीजा जारी कर रहा है.
UAE halts Visa for Pakistan Citizens: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा जारी करना बंद कर दिया है. आर्थिक समस्या से जूझ रहे पड़ोसी देश के लिए यह समस्या और बड़ी हो सकती है, क्यों के आने वाले समय में अन्य देश भी उसके नागरिकों के लिए यह कदम उठा सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो इस प्रतिबंध को हटाने में बड़ी मुश्किल आएगी. पाकिस्तान के एक बड़े अधिकारी के अनुसार उसके नागरिक यूएई में पहुंचने के बाद अपराध गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं. इसको यूएई प्रशासन की चिंताएं बढ़ रही थीं. पाकिस्तान के अतिरिक्त गृह सचिव सलमान चौधरी ने यह जानकारी सीनेट की फंक्शनल कमेटी ऑन ह्यूमन राइट्स की बैठक में दी.
पाकिस्तानी अख़बार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार कहा कि यूएई ने पाकिस्तानी पासपोर्ट पर अनौपचारिक रूप से वीजा जारी करना बंद कर दिया है. वर्तमान वह केवल ब्लू पासपोर्ट और डिप्लोमैटिक पासपोर्ट रखने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को ही वीजा जारी कर रहा है. हालांकि सऊदी अरब और यूएई ने अभी पूरी तरह से पाकिस्तानी पासपोर्ट पर बैन नहीं लगाया है, लेकिन कुछ समय ऐसा प्रस्ताव दोनों देशों में चर्चा का विषय था. चौधरी ने यह भी कहा कि एक बार यह प्रतिबंध लग जाने के बाद इसे हटाना मुश्किल होगा,
UAE मध्य-पूर्व में पाकिस्तान का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदारों में से एक है और बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक वहाँ रहते और काम करते हैं. लेकिन वे कुछ समय से ऐसे अपराध में शामिल हो रहे हैं, जो खाड़ी देश के प्रशासन के लिए मुश्किल खड़ी करता है. कुछ समय पहले UAE ने वीजा आवेदकों के लिए पुलिस द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य कर दिया था. ओवरसीज एंप्लॉयमेंट प्रमोटर ऐसाम बैग ने कहा कि UAE सरकार को चिंता है कि वर्क वीजा नहीं, बल्कि विजिट वीजी पर जाने वाले पाकिस्तानियों में से कई लोग देश में जाकर भीख मांगने लगते हैं.
कई महीनों से चल रहा था प्रतिबंध का सिलसिला
पाकिस्तानी सीनेटर और सीनेट की मानवाधिकार समिति की अध्यक्ष समीना मुमताज जहरी ने कहा कि बेहद कठिन प्रक्रिया के बाद केवल कुछ ही लोगों को वीजा मिल पाया है. पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार यूएई की ओर से वीजा प्रतिबंध का सिलसिला कई महीनों से चल रहा है. पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तानी वीजा इतनी ज्यादा संख्या में रिजेक्ट किए गए कि गृहमंत्री मोहसिन नकवी को खुद यूएई प्रशासन से बात करनी पड़ी थी.
पिछले साल शहरों के लोगों पर लगा था प्रतिबंध
दिसंबर 2024 में UAE, सऊदी अरब और कई अन्य खाड़ी देशों ने पाकिस्तान के कम से कम 30 शहरों के लोगों को वीजा जारी करने पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगा दिया था. यह कदम उस समय उठाया गया था जब कई पाकिस्तानी नागरिकों के विदेश में भीख मांगने, तस्करी, ड्रग ट्रैफिकिंग, मानव तस्करी और अन्य अपराधों में शामिल पाए जाने के मामलों में तेज बढ़ोतरी हुई.
अपने ही बयान से पलटा पाकिस्तान
खाड़ी देश और शहर खासकर दुबई और अबू धाबी लाखों पाकिस्तानी यात्रियों और रोजगार तलाशने वालों की पहली पसंद रहे हैं. हर साल 8,00,000 से अधिक पाकिस्तानी खाड़ी और मध्य-पूर्व देशों के लिए वीजा आवेदन करते हैं. पाकिस्तान अपने बयानों की वजह से भी परेशानी में पड़ जाता है. पाकिस्तान में यूएई दूतावास द्वारा अप्रैल में दिया गया बयान था, जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तानी नागरिक पाँच साल का वीजा ले सकते हैं, पाकिस्तान सरकार ने अब इसे गलत और भ्रामक करार दिया है. वास्तव में, सऊदी अरब ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि भीख मांगने वालों के बढ़ते मामलों को लेकर हालात गंभीर हो रहे हैं. वहीं यूएई ने भी इन्हीं आदतों से तंग आकर पाकिस्तानियों पर सख्ती बढ़ा दी है और वीजा नीतियों को कड़ा कर दिया है.
ये भी पढ़ें:-
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अनन्त नारायण शुक्ल
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.
अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.
इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.
अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.
अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.
तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










